बचपन में अजब-गजब चेहरे बनाकर आपको हंसाने वाले, डर लगने पर प्यार की थपकी से सुलाने वाले, उंगली थामकर चलना सिखाने वाले माता-पिता का बचपन में थामा गया हाथ, बड़े होते ही बच्चे छोड़ देते हैं। और जब उम्र के आखिरी पड़ाव में शरीर कमजोर होता है और उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत होती है कि उन्हें कोई संभाले, तब बड़े हो चुके बच्चे अपनी जिम्मेदारियों में इतने बिजी हो जाते हैं कि उनके पास फुरसत ही नहीं होती। ये बात कड़वी जरूर लग सकती है लेकिन अगर आप अपने आसपास नजर घुमाएंगे तो आज की भागती-दौड़ती जिंदगी में ऐसी कई कहानियां घर-घर में मिल जांएगी। 60 की उम्र पार करते ही कमर और घुटनों का दर्द, आंखों में कैटैरेक्ट, नजर-याददाश्त कमजोर, पेट की तकलीफें, हार्ट प्रॉब्ल्म और न जाने एक साथ कितने रोग गिरफ्त में लेने को तैयार हो जाते हैं।
Related Stories
भारत में हर 3 में से 2 सीनियर सिटिजन किसी न किसी क्रॉनिक डिजीज से जूझ रहे हैं। लेकिन कितने लोग हैं जो अपने पेरेंट्स के साथ रोज वक्त बिताते हैं। कहते हैं कि मूल से ज्यादा सूद प्यारा होता है यानी बच्चों से ज्यादा नाती-पोते चहेते होते हैं। लेकिन बच्चे भी ज्यादातर या तो स्कूल की पढ़ाई के बोझ में दबे रहते हैं या फिर मोबाइल-गैजेट्स में अटके रहते हैं। इसलिए चाहे पीढ़ी दादी-नानी वाली हो, माता-पिता वाली हो या फिर नाती-पोतो वाली, सबको लाइफस्टाइल में योग को शामिल करने की जरूरत है। इससे बुजुर्ग ढलती उम्र में भी खुश और तंदुरुस्त रहेंगे। पेरेंट्स लाइफ को बेहतर ढंग से मैनेज कर परिवार को टाइम दे पाएंगे और बच्चे गैजेट्स से निकलकर सेहत पर ध्यान दे पाएंगे। ये सब स्वामी रामदेव के योगधर्म और संस्कार के ज्ञान से हो सकता है। तो चलिए आज माता-पिता, बच्चों और नाती-पोतों की 3 पीढ़ियों का सेहत से मेल कराते हैं।
बढ़ती उम्र की बीमारी
कमजोरी
खराब पाचन
शुगर-बीपी
हार्ट प्रॉब्लम
घुटने का दर्द
पार्किंसन
मोतियाबिंद
100 साल तक रहें जवां
खुलकर हंसे, हास्यासन करें
गुस्सा कम करें
माफ करने की आदत डालें
दोस्त होना जरूरी है
हॉबीज के लिए वक्त निकालें
सोशल वर्क से जुड़ें
बढ़ती उम्र में ध्यान दें
वजन न बढ़ने दें
स्मोकिंग छोड़ें
अकेलेपन से बचें
डिप्रेशन से बचें
बीपी-शुगर चेक कराएं
मसालेदार खाना न खाएं
दिन की हेल्दी शुरुआत
गिलोय-एलोवेरा जूस लें
20 मिनट वॉक करें
15 मिनट योग करें
खीरा, करेला, टमाटर का जूस पिएं
कमजोरी दूर करने के लिए क्या करें?
हरी सब्जियां खाएं
टमाटर का सूप पिएं
आंवला-एलोवेरा लें
6 सुपरफूड, रखे सदा जवान
अलसी
लहसुन
बादाम-अखरोट
सेब
दही
लौकी
लंग्स को बनाएं मजबूत
गर्म पानी पिएं
तुलसी उबालकर पिएं
ठंडा पानी न लें
तले-भुने खाने से बचें
रोज प्राणायाम करें
हार्ट बनेगा सेहतमंद
15 मिनट सूक्ष्म व्यायाम करें
रोज सुबह लौकी का जूस पिएं
स्मोकिंग बिल्कुल न करें
अर्जुन-दालचीनी का काढ़ा पिएं
शुगर होगी कंट्रोल
खीरा, करेला, टमाटर का जूस लें
गिलोय का काढ़ा पिएं
मंडूकासन-शशकासन फायदेमंद
15 मिनट कपालभाति करें
किडनी बनाएं मजबूत
नीम के पत्तों का रस पिएं
पीपल के पत्तों का रस लें
डाइट में प्रोटीन कम करें
नमक कम खाएं
कुलथ की दाल खाएं
पत्थरचट्टा के 3-4 पत्ते खाएं
जोड़ों में दर्द को कैसे दूर करें?
गर्म हल्दी दूध पिएं
शहद खाएं
हल्दी-नारियल पेस्ट लगाएं
शहद डालकर अदरक वाली चाय पिएं
तिल के तेल से मसाज करें