1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुनील छेत्री ने बताया ठंडे पानी से क्यों नहाना चाहिए? जान लें कोल्ड वॉटर बाथ के कमाल के फायदे

सुनील छेत्री ने बताया ठंडे पानी से क्यों नहाना चाहिए? जान लें कोल्ड वॉटर बाथ के कमाल के फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 31, 2024 12:05 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 12:05 pm IST

क्या आप ठंडे-ठंडे पानी से नहाने के फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकर आप सर्दियों में भी ठंडे पानी से नहाना शुरू कर देंगे।

Sunil Chhetri on Cold Shower Health Benefits- India TV Hindi
Sunil Chhetri on Cold Shower Health Benefits Image Source : SOCIAL

सुनील छेत्री की फिटनेस देखकर हर कोई फिट रहने के लिए इंस्पायर होता है। भारत के इस पॉपुलर फुटबॉलर ने वर्कआउट से लेकर डाइट प्लान को फॉलो करने तक, खुद को फिट बनाए रखने के लिए वाकई में कड़ी मेहनत करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील छेत्री ने कोल्ड शावर यानी ठंडे पानी से नहाने के कुछ फायदों के बारे में बताया। क्या आप भी अभी तक कोल्ड शावर के स्वास्थ लाभ से बेखबर हैं? अगर हां, तो आइए जानते हैं कि सुनील छेत्री ने लोगों को ठंडे पानी से नहाने की सलाह क्यों दी? 

वेट लॉस में मददगार

सुनील छेत्री ने बताया कि ठंडे पानी से नहाकर मोटापे को कम किया जा सकता है। अगर आप वेट लूज करना चाहते हैं तो हर रोज ठंडे पानी से नहाना शुरू कर दीजिए। कोल्ड शावर या फिर आइस बाथ की मदद से शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को बर्न करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, आपको आइस बाथ लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। 

तेजी से होने लगेगी रिकवरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आइस बाथ लेने से या फिर ठंडे-ठंडे पानी से नहाने से आप पहले की तुलना में जल्दी रिकवर कर पाएंगे। ध्यान रहे कि आइस बाथ लेने से पहले आपको रेगुलर शावर लेना चाहिए। अगर आप भी अपनी बॉडी की रिकवर करने की क्षमता को बूस्ट करना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर ठंडे पानी से नहाना शुरू कर दीजिए।

दिन भर रहेंगे एनर्जेटिक

सुनील छेत्री ने बताया कि अगर आपने ठंडे पानी से नहाना शुरू कर दिया तो आपको कॉफी पीने की भी जरूरत नहीं पड़ेगा। बिना कॉफी पिए आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस कर पाएंगे। अगर आप आलस को दूर करना चाहते हैं तो सुबह उठकर ठंडे पानी से नहा लीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।