1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. छोटे-छोटे दिखाई देने वाले ये खास चने सेहत के लिए वरदान, एक-दो नहीं बल्कि मिलेंगे ढेरों फायदे

छोटे-छोटे दिखाई देने वाले ये खास चने सेहत के लिए वरदान, एक-दो नहीं बल्कि मिलेंगे ढेरों फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 31, 2024 06:30 am IST,  Updated : Aug 31, 2024 06:30 am IST

भारत में कई लोग काबुली चना खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप इन छोटे-छोटे चनों का सेवन करने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानते हैं? दरअसल, काबुली चने आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।

काबुली चने खाने के फायदे- India TV Hindi
काबुली चने खाने के फायदे Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि काबुली चने आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं? काबुली चने को छोले के नाम से भी जाना जाता है। छोले में पोष्टिक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और यही वजह है कि एक्सपर्ट्स अक्सर इन्हें डाइट में शामिल करने की सलाह भी देते हैं। अगर आपने सही मात्रा में काबुली चने का सेवन करना शुरू कर दिया तो आपको कुछ ही हफ्तों के अंदर पॉजिटिव रिजल्ट्स दिखाई देने लगेंगे।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

काबुली चने आपकी गट हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं को काबुली चने खाना शुरू कर दीजिए। फाइबर रिच काबुली चनों का सेवन कर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं। इतना ही नहीं काबुली चने में पाई जाने वाली आयरन की भरपूर मात्रा आपके शरीर में आयरन की कमी पैदा नहीं होने देगी।

इम्प्रूव करे हार्ट हेल्थ

काबुली चने की मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा छोले ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज पेशेंट्स को काबुली चनों को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। कुल मिलाकर ये चने आपकी हार्ट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं यानी आप इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर दिल से जुड़ी गंभीर-जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

काबुली चने में जिंक, विटामिन के, प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी बोन हेल्थ को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकती है। इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप जोड़ों के दर्द जैसी समस्या को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, आपको काबुली चने को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले किसी न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए जिससे आप इन्हें सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।