1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर को अंदर से खोखला बना सकती है कैल्शियम की कमी, बिना देरी किए डाइट में शामिल कर लें खाने की ये चीजें

शरीर को अंदर से खोखला बना सकती है कैल्शियम की कमी, बिना देरी किए डाइट में शामिल कर लें खाने की ये चीजें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 31, 2024 07:12 am IST,  Updated : Aug 31, 2024 07:12 am IST

बॉडी में कैल्शियम की कमी पैदा होने की वजह से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जिनमें कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।

सेहत पर भारी पड़ सकती है कैल्शियम की कमी- India TV Hindi
सेहत पर भारी पड़ सकती है कैल्शियम की कमी Image Source : FREEPIK

बढ़ती उम्र के साथ लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। अगर आप भी लंबे समय तक अपनी बोन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। दरअसल, कैल्शियम की कमी की वजह से आपको जॉइंट पेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप खुद को इस तरह की समस्याओं से बचाना चाहते हैं तो अपने डाइट प्लान में कुछ कैल्शियम रिच फूड आइटम्स को जरूर शामिल कर लीजिए। 

चिया सीड्स

चिया सीड्स में कैल्शियम के अलावा भी पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए चिया सीड्स का सेवन किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको कम मात्रा में ही इन बीजों को कंज्यूम करना चाहिए।

ब्रोकली

शरीर में पैदा हुई कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ब्रोकली को डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। ब्रोकली आपकी हड्डियों की सेहत को काफी हद तक सुधार सकती है। 

बादाम

अगर आपको भी यही लगता है कि बादाम खाने से सिर्फ आपकी ब्रेन हेल्थ को इम्प्रूव किया जा सकता है तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। बादाम आपकी बॉडी में कैल्शियम की कमी को पैदा होने से रोकने में मदद कर सकता है। अगर आप अपनी बोन हेल्थ को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं तो हर रोज मुट्ठी भर बादाम खाना शुरू कर दीजिए। 

संतरा

विटामिन सी रिच संतरा शरीर में पैदा हुई कैल्शियम की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा संतरे का सेवन कर आप अपनी इम्यूनिटी को भी काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। 

पालक

बोन हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए और बुढ़ापे में जोड़ों के दर्द की समस्या से खुद को बचाने के लिए पालक खाना शुरू कर दीजिए। पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जी आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में भी मददगार साबित हो सकती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।