1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खून में TLC के बढ़ने के कारण क्या होता है? समय रहते लक्षणों को पहचान लें वरना घेर लेंगी बीमारियां

खून में TLC के बढ़ने के कारण क्या होता है? समय रहते लक्षणों को पहचान लें वरना घेर लेंगी बीमारियां

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 30, 2024 12:51 pm IST,  Updated : Aug 30, 2024 01:56 pm IST

क्या आप जानते हैं कि अगर आपके शरीर में टोटल ल्यूकोसाइट काउंड बढ़ने लगता है, तो आपकी बॉडी में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं? आपको इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।

Warning signs of increase in TLC- India TV Hindi
Warning signs of increase in TLC Image Source : FREEPIK

ल्यूकोसाइटोसिस यानी हाई वाइट ब्लड सेल काउंट की वजह से आपकी सेहत को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने समय रहते हाई वाइट ब्लड सेल काउंट को कंट्रोल नहीं किया तो आपकी सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। शरीर में जरूरत से ज्यादा वाइट ब्लड सेल काउंट आपके इम्यून सिस्टम पर नेगेटिव असर डाल सकता है। खून में TLC के बढ़ने के कारण आपकी इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर हो सकती है। 

बन सकते हैं गंभीर बीमारियों का शिकार

हाई वाइट ब्लड सेल काउंट की वजह से आपके शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। अगर आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा वाइट ब्लड सेल डेवलप हो गए, तो ब्लड कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा हाई वाइट ब्लड सेल काउंट बोन मैरो डिसऑर्डर्स की संभावना को भी काफी हद तक बढ़ा सकता है। इस तरह की दिक्कतों से खुद का बचाव करने के लिए हाई वाइट ब्लड सेल काउंट पर काबू पाना बेहद जरूरी है। 

जरूरी है लक्षणों को पहचानना 

क्या आप जानते हैं कि आप हाई वाइट ब्लड सेल काउंट को कैसे पहचान सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको इसके कुछ वॉर्निंग साइन्स के बारे में जान लेना चाहिए। हाई वाइट ब्लड सेल काउंट की वजह से आपकी बुखार, थकान, दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको रात में सोते समय पसीना आता है तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। अचानक से वजन कम हो जाना या फिर रैश हाई वाइट ब्लड सेल काउंट का संकेत हो सकता है।

किस वजह से बढ़ जाता है काउंट?

वाइट ब्लड सेल का काउंट बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेना वाइट ब्लड सेल काउंट बढ़ने के मुख्य कारणों में से एक हो सकता है। थायरॉइड प्रॉब्लम्स, दांतों में कैविटी और एलर्जी की वजह से भी वाइट ब्लड सेल के काउंट में बढ़ोतरी हो सकती है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो भी आपकी बॉडी में वाइट ब्लड सेल काउंट के बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा हो सकती है।

कुल मिलाकर अगर आपको अपने शरीर में इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।