1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, तो आपके लिवर की सेहत पर मंडरा रहा है खतरा

शरीर में दिखाई दे रहे हैं ये लक्षण, तो आपके लिवर की सेहत पर मंडरा रहा है खतरा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 16, 2025 11:30 pm IST,  Updated : Apr 16, 2025 11:39 pm IST

कहीं आपका लिवर भी डैमेज तो नहीं हो रहा है? आइए लिवर की सेहत के बारे में पता लगाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

लिवर से जुड़ी बीमारियों के लक्षण- India TV Hindi
लिवर से जुड़ी बीमारियों के लक्षण Image Source : SOCIAL

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जितनी जल्दी लिवर से जुड़ी बीमारी को डिटेक्ट कर लिया जाए, सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचता है। लेकिन जागरुकता की कमी की वजह से लोग अक्सर लिवर से जुड़ी बीमारियों के दौरान दिखाई देने वाले लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती कर बैठते हैं। आइए लिवर की खराब सेहत की तरफ इशारा करने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

  • पेट में भारीपन- पेट के ऊपरी हिस्से में भारीपन महसूस होना, गैस या फिर सूजन की समस्या पैदा होना, फैटी लिवर का संकेत साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिवर से जुड़ी बीमारियों की वजह से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

  • त्वचा का पीला पड़ना- क्या आपकी आंखों में या फिर त्वचा में पीलापन नजर आने लगा है? अगर हां, तो आपको तुरंत किसी अच्छे से डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। त्वचा पर खुजली होना या फिर त्वचा पर दाने निकलना, इस तरह के लक्षण भी लिवर की खराब सेहत की तरफ इशारा कर सकते हैं।

  • उल्टी या फिर घबराहट- अगर आपके लिवर की सेहत में कुछ गड़बड़ है, तो हो सकता है कि आपको बार-बार उल्टी जैसा महसूस हो या फिर आपको घबराहट महसूस होने लगे। इस तरह के लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती आपकी सेहत पर काफी ज्यादा भारी पड़ सकती है।

  • थकान और कमजोरी- अगर आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है, तो हो सकता है कि आपका लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पा रहा हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिवर की खराब सेहत की वजह से आपके एनर्जी लेवल्स बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।