1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में दिखाई देने वाले ये लक्षण, किडनी की बिगड़ती सेहत का संकेत हो सकते हैं

रात में दिखाई देने वाले ये लक्षण, किडनी की बिगड़ती सेहत का संकेत हो सकते हैं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 08, 2025 11:01 pm IST,  Updated : Jun 08, 2025 11:23 pm IST

क्या आप रात में दिखाई देने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानते हैं, जो किडनी की खराब सेहत की तरफ इशारा कर सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

किडनी खराब होने के लक्षण- India TV Hindi
किडनी खराब होने के लक्षण Image Source : SOCIAL

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से किडनी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने किडनी से जुड़ी समस्या का इलाज समय रहते शुरू नहीं किया, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात में दिखाई देने वाले कुछ लक्षण किडनी डैमेज की तरफ इशारा कर सकते हैं।

बार-बार पेशाब आना

रात में बार-बार पेशाब आना, इस तरह का लक्षण किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है। अगर आपको भी रात में कई बार पेशाब जाना पड़ता है, तो आपको बिना देरी किए किसी अच्छे डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

पैरों में सूजन नजर आना

क्या आपको रात में सोने से पहले पैरों में सूजन महसूस होती है? इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती न करें। शरीर में पानी और सोडियम जमा होने की वजह से पैरों में सूजन पैदा हो सकती है। ये लक्षण आपको इस बात का संकेत दे रहा है कि आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है।

सांस फूलने की दिक्कत

रात में सांस फूलने की दिक्कत किडनी से जुड़ी समस्या की तरफ इशारा कर सकती है। अगर आप भी सांस फूलने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

ज्यादा प्यास लगना

क्या आपको रात में ज्यादा प्यास लगने लगी है? अगर हां, तो इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज न करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किडनी खराब होने की वजह से शरीर में पानी की कमी पैदा होने लगती है और मरीज को ज्यादा प्यास लगने लगती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।