1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 30 साल के बाद महिलाओं के लिए सबसे जरूरी हो जाते हैं ये 3 विटामिन, बदन दर्द, थकान और कमजोरी रहेगी दूर

30 साल के बाद महिलाओं के लिए सबसे जरूरी हो जाते हैं ये 3 विटामिन, बदन दर्द, थकान और कमजोरी रहेगी दूर

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 02, 2025 12:22 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 12:22 pm IST

Vitamin For Women: 30 साल के बाद महिलाओं को विटामिन और सप्लीमेंट्स की जरूरत होती है। शरीर में दिनभर थकान, कमजोरी और बढ़ती उम्र को कम करने के लिए ये विटामिन जरूरी हैं। जानिए महिलाओं के लिए सबसे जरूरी 3 विटामिन कौन से हैं?

महिलाओं के लिए विटामिन- India TV Hindi
महिलाओं के लिए विटामिन Image Source : FREEPIK

महिलाओं के शरीर में तेजी से हार्मोन्स बदलते हैं। खासतौर से 30 साल के बाद जब पहला बच्चा हो जाता है तो महिलाएं कई शारीरिक समस्याओं से घिरी रहती हैं। ये कोई बड़ी बीमारी नहीं होती हैं लेकिन लंबे समय तक दर्द, थकान और कमजोरी बनी रहने से शरीर टूटने लगता है। एजिंग जल्दी नजर आने लगती है और शरीर में कई दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हर महिला को 30 साल की उम्र के बाद ये 3 विटामिन जरूर लेने चाहिए। क्योंकि जैसे जैसे उम्र बढ़ती है आपके शरीर और स्किन पर एजिंग का असर नजर आने लगता है। आपने नोटिस किया होगा कि अब आपकी बॉडी शेप पहले जैसी नहीं रह गई, हल्का पेट निकल आया है, हल्की रिंकल्स आने लगी हैं। दिनभर शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती रहती है। ऐसा ज्यादातर महिलाओं के साथ होता है लेकिन बहुत कम महिलाओं को इसकी जानकारी होती है कि कुछ हेल्थ सप्लीमेंट्स और विटामिन का सेवन करने से आप खुद को इन समस्याओं से दूर रख सकते हैं। खुद को कहीं ज्यादा हेल्दी रख सकते हैं। आइये जानते हैं महिलाओं के लिए सबसे जरूरी विटामिन कौन से हैं? 

महिलाओं के लिए सबसे जरूरी 3 विटामिन

मैग्नीशियम BHB- इसका सेवन करने से आपकी भूख कंट्रोल होती है। मीठा खाने की क्रेविंग कम होती है। पेट में होने वाली गैस, ब्लोटिंग और पेट फूलने की समस्या कम होती है। सबसे अच्छी बात ये है कि मैग्नीशियम शरीर में वाटर रिटेंशन को कम करता है। इससे आपको काफी हल्का और स्वस्थ महसूस होगा।

कैल्शियम BHB- कैल्शिय का सेवन करने से शरीर भरपूर कोलेजन उत्पादन करता है। जिससे आपके बाल बहुत मुलायम और हाइड्रेट रहते हैं। इससे आपके नाखून मजबूत बनते हैं। रिंकल्स यानि झुर्रियों की समस्या दूर होती है। इससे चेहरे पर आने वाली एक्सप्रेशन लाइन्स को भी कम किया जा सकता है। 

सोडियम BHB- ये महिलाओं के लिए तीसरा सबसे जरूरी विटामिन है। सोडियम का सेवन करने से पीठ और कमर में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। इससे जॉइंट्स लुब्रेकेट्स होते हैं और हड्डियों में होने वाला दर्द और कमर में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। जिन लोगों को वेरिकोज वेन्स और स्ट्रैच मार्क्स की समस्या है उन्हें ये जरूर लेना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।