1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नींद से जुड़ी ये आदत हार्ट अटैक के खतरे को कर देती है कम, हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी है असरदार

नींद से जुड़ी ये आदत हार्ट अटैक के खतरे को कर देती है कम, हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी है असरदार

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 20, 2025 07:40 am IST,  Updated : Aug 20, 2025 07:40 am IST

Sleep For Heart Attack Prevention: हार्ट अटैक से बचना है तो अपनी नींद की आदत सुधार लें। नींद न सिर्फ थकान मिटाती है बल्कि सभी अंगों को रिपेयर करती है और शरीर को फिट रखने का काम करती है। नींद से जुड़ी ये अच्छी आदत दिल के दौरे के खतरे को भी कम करती है।

हार्ट के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी है?- India TV Hindi
हार्ट के लिए कितने घंटे की नींद जरूरी है? Image Source : FREEPIK

आजकल लाइफस्टाइल सबसे ज्यादा खराब हो रही है। जिसकी वजह से हजारों बीमारियां शरीर में पैदा हो रही हैं। खराब आदतों में खाना, तनाव, घंटों मोबाइल चलाना और देरी से सोने और जागने की आदतें शामिल हैं। जिन लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती वो दिनभर थकान, कमजोरी और लो एनर्जी फील करते हैं। क्योंकि नींद सिर्फ बॉडी को रिलेक्स ही नहीं करती बल्कि आपके अंगों को रिपेयर भी करती है। इतना ही नहीं नींद से ये एक आदत हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करती है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। जानिए कैसे नींद हार्ट अटैक के खतरे को कम करती है।

आज से 20-25 साल पहले का वक्त सोचकर देखिए। जब हार्ट अटैक के मामले इतने नहीं थे। लोगों के खान-पान की आदतें इतनी खराब नहीं थीं। लोग समय पर सोते और जागते थे। देर रात फोन और स्क्रीन देखने आदत नहीं थी। जिससे आपको अच्छी और बेहतर नींद आती थी। नींद से आपका हार्ट, किडनी, लंग और लिवर हर अंग अपने फंक्शन को बेहतर करता है और रिपेयर करता है। लेकिन अब सोने जागने का कोई समय ही नहीं है।

हार्ट अटैक के खतरे को कम करती नींद की ये आदत

कई रिसर्च में ये पाया गया है कि जिनके सोने और जागने का एक निश्चित समय है उनका दिल बेहतर तरीके से काम करता है। वहीं, अनियमित नींद होने या कम नींद लेने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। एक फिक्स समय पर सोने और जागने से आपकी बायोलॉजिकल क्लॉक बेहतर काम करती है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है। इसलिए इसलिए हार्ट हेल्थ को अच्छा रखना है तो सोने और जागने का एक समय तय कर लें।

समय पर सोने और जागने से बीपी रहेगा कंट्रोल

नींद से ब्लड प्रेशर नेचुरली कम हो जाता है। ऐसी कंडीशन में हार्ट और आर्टरीज को रिलेक्स मिलता है। जिन लोगों को नींद कम आती है या नींद पूरी नहीं होती है उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। सही समय पर नींद लेने से बॉडी का सर्केडियन रिदम अच्छा रहता है। जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद करती है।

कम नींद लेना हार्ट के लिए क्यों है खतरनाक

जब आप कम सोते हैं या देर रात तक जागते रहते हैं और सुबह देर तक सोते हैं तो इससे शरीर में कार्टिसोल हार्मोन बढ़ने लगता है। ये हार्ट के लिए नुकसानदायक साबित होता है। लेकिन आप समय पर सोते और जागते हैं और रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल कंट्रोल रहता है जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

नींद कम लेने से बढ़ता है तनाव और सूजन

अगर आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है तो इससे शरीर में सूजन और तनाव बढ़ने लगता है। जिससे आर्टरीज को नुकसान पहुंचता है। रोजाना भरपूर नींद लेने और नियमित समय पर सोने से शरीर में सूजन कम होती है। जिससे हार्ट का फंक्शन बेहतर होता है और स्ट्रेस भी कम होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।