1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दांतों से जुड़े रोगों में बेहद कारगर है पिप्पली, जान लीजिए कैसे करना है इस्तेमाल

दांतों से जुड़े रोगों में बेहद कारगर है पिप्पली, जान लीजिए कैसे करना है इस्तेमाल

 Published : Jul 27, 2023 08:51 am IST,  Updated : Jul 27, 2023 08:51 am IST

दांतों में दर्द हो या फिर सेंसिटिविटी की समस्या सभी में पिप्पली का इस्तेमाल कारगर है। आइए जानते हैं दांतों से जुड़े रोगों में पिप्पली को कैसे इस्तेमाल करते हैं।

Maricha Herb- India TV Hindi
Maricha Herb Benefits for Dental Disease Image Source : FREEPIK

दांतों में अगर कोई समस्या होने लगे तो खाना पीना दुश्वार हो जाता है। दांतों में दर्द हो या फिर सेंसिटिविटी की समस्या सभी का इलाज आयुर्वेद में मौजूद है। दांतों से जुड़ी बीमारियों और समस्याओं में पिप्पली बेहद फायदेमंद साबित होती है। पिप्पली का उपयोग कई तरीके से किया जा सकता है। दांतो में सड़न होने के भी कई कारण हो सकते हैं, ज्यादातर दांतों की सड़न पीछे वाले दांतों में होती है, जिसे कई लोग कीड़े लगना भी कहते हैं। इन सभी समस्याओं में पिप्पली का अलग अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है।

दांत के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं? (How to get instant relief from toothache)

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, दांत में दर्द होने पर बहुत समस्या होती है। इस दर्द से राहत दिलाने में पिप्पली फायदा करती है। दांत दर्द के लिए आप 1-2 ग्राम पीपली के पाउडर (pippali churna) में सेंधा नमक, हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर दांतों पर लगाएं। इससे दांतों के दर्द में आपको तुरंत आराम मिल सकता है। इसके अलावा आप पीप्पली चूर्ण में शहद और घी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को दांतो पर लगाएं, इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी।

दांतों की सेंसिटिविटी का इलाज (What is the fastest way to cure sensitive teeth)

दांतों की सेंसिटिविटी या ठंडा लगना एक बड़ी समस्या होती है। जिससे राहत पाने के लिए पिप्पली का प्रयोग किया जाता है। दांतों में सेंसिटिविटी के लिए आप 3 ग्राम पिप्पली पाउडर में 3 ग्राम शहद और घी मिलाकर दिन में 3-4 बार दांतों पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से दांतों की सेंसिटिविटी की समस्या कम होती है।

बच्चों में दांत दर्द का इलाज (treatment for Toothaches in Children)

बच्चों में दांत निकलने की प्रक्रिया के दौरान अक्सर दर्द होता है, जिसके कारण वह परेशान रहते हैं। दांत निकलने के कारण होने वाले दर्द से राहत दिलाने के लिए आप 1 ग्राम पिप्पली पाउडर में 5 ग्राम शहद में मिलाकर मसूढ़ों पर घिसें। ऐसा करने से दांद दर्द कम होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: फेफड़ों को स्वस्थ रखना है, तो डाइट में शामिल करें ओमेगा-3 से भरपूर ये 5 फूड्स

World Hepatitis Day: मानसून के दौरान हेपेटाइटिस का खतरा ज्यादा, एक्सपर्ट से समझें इस बीमारी को कैसे पहचानें

ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता आंतों से जुड़ी इन 3 बीमारियों के बारे में, स्थिति गंभीर होने से पहले लक्षणों को जान लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।