1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेंधा नमक के 2 असरदार नुस्खे, सर्दी, जुकाम और गले की खराश की कर देंगे छुट्टी, खांसी में भी मिलेगा आराम

सेंधा नमक के 2 असरदार नुस्खे, सर्दी, जुकाम और गले की खराश की कर देंगे छुट्टी, खांसी में भी मिलेगा आराम

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 28, 2026 10:11 am IST,  Updated : Jan 28, 2026 10:11 am IST

Sendha Namak Home Remedies For Cold Cough: बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और गले की खराश से परेशान हैं तो सेंधा नमक के ये उपाय कर लें। इससे जुकाम और खांसी में राहत मिलेगी। जमा बलगम भी आसानी से निकल जाएगा।

सर्दी जुकाम के लिए घरेलू उपाय- India TV Hindi
सर्दी जुकाम के लिए घरेलू उपाय Image Source : FREEPIK

बड़े बुजुर्ग कहा करते हैं कि आती और जाती सर्दी काफी परेशान करती है। पिछले कुछ दिनों से मौसम काफी खराब हो रहा है। कहीं बारिश पड़ रही है तो कहीं ओले और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस मौसम में लोगों को सर्दी जुकाम, खांसी और गले में खराश की समस्या बढ़ जाती है। बच्चों को सर्दी जुकाम सबसे ज्यादा परेशान करता है। अगर आपको भी गले में खराश हो रही है। कफ और खांसी उठती है और जुकाम हो रहा है तो सेंधा नमक के असरदार घरेलू उपाय कर लें। सेंधा नमक को आयुर्वेद में असरदार औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

सर्दी, जुकाम, कफ और बलगम के लिए घरेलू उपाय

पहला उपाय- पहला उपाय है कि आप 1 चम्मच गाय का देसी घी लें और उसे हल्का गर्म कर लें। अब इस घी में आधा चम्मच पिसा हुआ सेंधा नमक डाल दें। नमक और घी को मिक्स कर लें और गुनगुना होने पर इसे पीड़ित के तलवों पर, पीठ पर और छाती पर मल दें। इसके बाद किसी गर्म कपड़े से शरीर को कवर कर दें और पैरों में मोजे पहना दें। इससे शरीर में जमा बलगम ढीला होकर निकल जाएगा। सर्दी जुकाम में इससे काफी राहत मिलेगी।

दूसरा उपाय- अगर बहुत ज्यादा खांसी हो रही है या गले में खराश बनी हुई है तो इसके लिए 1 चम्मच शहद को हल्का गुनगुना कर लें। अब शहद में आधा चम्मच सेंध नमक मिला दें। इसे उंगली से थोड़ा थोड़ा करके चाटते रहें। जब पूरा खा लें तो उसके 10 मिनट बाद ब्लैक टी, ब्लैक कॉफी या गर्म पानी पी लें। इससे गले की खराश, खांसी में तुरंत आराम मिल जाएगा। दिन में 2 बार इस उपाय को करने से ही आपके गले में जमा बलगम निकल जाएगा। इससे आपको तुरंत राहत मिल जाएगी और सर्दी जुकाम का असर कम होने लगेगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।