1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन B12 की कमी शरीर को बना देती है खोखला, नसें हो जाती हैं बेजान, जानें इसके लक्षण?

विटामिन B12 की कमी शरीर को बना देती है खोखला, नसें हो जाती हैं बेजान, जानें इसके लक्षण?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 03, 2024 10:19 am IST,  Updated : Nov 03, 2024 10:19 am IST

विटामिन बी12 की कमी को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए कि ये आपकी सोच से भी ज्यादा गंभीर रूप ले सकता है। परेशान करने वाली बात ये है कि इसके लक्षण महसूस भी होंगे लेकिन जल्दी पकड़ में नहीं आएंगे.

Vitamin B12 deficiency symptoms- India TV Hindi
Vitamin B12 deficiency symptoms Image Source : SOCIAL

जब शरीर में गंभीर रूप से विटामिन बी12 की कमी होती है तो, इसमें शरीर में पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं यानी रेड ब्लड सेल्स (Red blood cells) नहीं होती हैं। दरअसल, लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए शरीर को इस विटामिन की जरूर होती है, जो आपके शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाती है। लाल रक्त कोशिकाओं के बिना, आपके ऊतकों यानी टिशूज और अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है। पर्याप्त ऑक्सीजन के बिना, आपका शरीर ठीक से काम नहीं कर सकता। इससे हमारा बोन मेरो कम रेड सेल्स बनाते हैं और इस कमी के लक्षण शरीर में गंभीर रूप से नजर आते हैं।

विटामिन B12 की कमी के गंभीर लक्षण

  • भूख न लगना: भूख न लगना विटामिन बी-12 की कमी का एक गंभीर लक्षण है। इस प्रकार की स्थिति में पाचन क्रिया के साथ हार्मोनल गड़बड़ियां ज्यादा होती हैं कि शरीर में इसके लक्षण गंभीर रूप से नजर आने लगते हैं। जैसे कि भूख का अहसास ही न होना। इसके अलावा पेट से जुड़ी समस्याएं जो कि रह-रह कर महसूस हो सकते हैं। 

  • नींद न आना और डिप्रेशन: नींद न आना और डिप्रेशन विटामिन बी-12 के गंभीर लक्षणों में से एक हैं। इस विटामिन की कमी की वजह से शरीर में खून नहीं होता और न ही एनर्जी होती है जिसकी वजह से नींद नहीं आती। चिड़चिड़ापन महसूस होता है और डिप्रेशन के लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

  • हर समय सिरदर्द रहना: विटामिन बी-12 की कमी से हर समय सिर दर्द महसूस हो सकता है।  जब शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी होती है तो इससे थकान बढ़ जाती है और दिल की धकड़न तेज हो जाती है और इस वजह से आपको हर समय सिरदर्द महसूस हो सकता है। तो, शरीर में ये लक्षण दिखाई दें तो नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से बात करें। साथ ही आप इस विटामिन का टेस्ट भी करवा सकते हैं जो आपको आसानी से बता सकता है कि आपके शरीर में किस चीज की कमी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।