1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Vitamin D Deficiency: भूलकर भी न खाएं विटामिन डी की कमी में ये चीजें, आज ही बनाएं इनसे दूरी

Vitamin D Deficiency: भूलकर भी न खाएं विटामिन डी की कमी में ये चीजें, आज ही बनाएं इनसे दूरी

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Sep 28, 2022 11:25 am IST,  Updated : Sep 28, 2022 11:25 am IST

Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों के साथ-साथ इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है।

indiatv- India TV Hindi
Vitamin D Deficiency Image Source : VITAMIN D DEFICIENCY

Highlights

  • विटामिन डी की कमी में छोले ,राजमा और जल्दी से ना पचने वाले फूड्स से दूरी बनाएं।
  • विटामिन डी की कमी होने पर ठंडा भोजन नहीं खाना चाहिए।

vitamin D: आज कल की लाइफस्टाइल के कारण बड़ों को क्या कम उम्र वालों को भी कई बीमारियां हो रही है। काम में बिजी होने के कारण लोग अपने खान-पान और फिटनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते । जिस कारण लोगों को विटामिन डी की कमी हो रही है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों के साथ-साथ इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है। आज हम आपको बताएंगे की  विटामिन डी की कमी में हमे क्या नहीं खाना चाहिए। 

विटामिन डी कम होने पर न करें इन चीजों का सेवन

पेट में गैस बनाने वाली चीजें 

शरीर में विटामिन डी की मात्रा कम होने पर ऐसी चीजें नहीं खाना चाहिए जिससे पेट में गैस बनाती हो। पेट में गैस बनाने वाली चीजें शरीर में पहुंचकर विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने की जगह और कम कर देती हैं। 

कम खाएं सलाद 

शरीर में विटामिन की कमी में सलाद का सेवन अधिक न करें। ऐसे में आप हमेशा फाइबर की जगह विटामिन डी से भरपूर चीजें ही खाएं। 

फास्ट फूड न खाएं 

फास्ट फूड खाने से शरीर में चर्बी होती है। अगर आपको विटामिन डी की कमी है तो आपको फास्ट फूड नहीं खाना चाहिए। 

छोले ,राजमा न खाएं 

विटामिन डी की कमी में छोले ,राजमा और जल्दी से ना पचने वाले फूड्स से दूरी बनाएं। यह पेट में गैस बनाने का काम करते हैं। 

ठंडी चीज न खाएं 

विटामिन डी की कमी होने पर ठंडा भोजन नहीं खाना चाहिए। इस भोजन को खाने से शरीर में बहुत नुकसान होता है। इसके साथ ही ठंडी चीजें जैसी की आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक भी नहीं खाना पीना चाहिए। 

खट्टी चीज न खाएं

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर खट्टे चीजें जैसी की अचार ,चटनी नहीं खाना चाहिए। खट्टी चीजों का सेवन करने से हड्डिया कमजोर होती है। 

नवरात्र में फास्टिंग करके कम करें 5 किलो वज़न, स्वामी रामदेव से जानिए इसका कारगर तरीका

विटामिन डी की कमी के लक्षण- 

  1. थकान लगना
  2. हड्ड‍ियों में तेज दर्द
  3. कमजोरी लगना
  4. मांसपेशि‍यों में दर्द  
  5. बाल झड़ना
  6. चोट लगने पर घाव न भरना

विटामिन डी की कमी पूरा करने के लिए क्या करें

  1. पाचन शक्ति को मजबूत करें
  2. शरीर पर मालिश करनी चाहिए
  3. पर्याप्त नींद लें
  4. संतरे के रस में विटामिन डी और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। नाश्ते में एक गिलास ताजा संतरे का रस शामिल करें। 
  5. दलिया भी विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, ओट्स जरूरी खनिजों और विटामिन और जटिल कार्ब्स से भरपूर होता है।
  6. विटामिन डी से भरपूर चीजें और मशरूम बी- विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 खाएं।

Yoga Tips: बिना दवा के कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज, स्वामी रामदेव से जानिए इसका कारगर तरीका

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।