1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापे को छूमंतर कर देगा नींबू और गुड़ का ये जबरदस्त नुस्खा, लेकिन ये लोग दूर ही रहें

मोटापे को छूमंतर कर देगा नींबू और गुड़ का ये जबरदस्त नुस्खा, लेकिन ये लोग दूर ही रहें

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 17, 2022 12:33 pm IST,  Updated : Feb 17, 2022 12:33 pm IST

नींबू और गुड़ का पानी वजन कम करने के लिए रामबाण उपाय है। यह अनहेल्दी फैट को कम करने के साथ शरीर के मेटाबोलिज्म में भी सुधार करने का काम करता है।

weight loss tips- India TV Hindi
weight loss tips Image Source : FREEPIK

Highlights

  • नींबू और गुड़ का पानी वजन कम करने के लिए रामबाण उपाय है
  • यह अनहेल्दी फैट को कम करने के साथ शरीर के मेटाबोलिज्म में भी सुधार करने का काम करता है
  • नींबू और गुड़ का सेवन करने से शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट भी रहता है

खराब लाइफस्टाइल व गलत खानपान के कारण आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं, जिसके कारण कई अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ऐसे में वजन कम करना बहुत ही जरूरी है। मोटापे को कम करने के लिए विभिन्न तरह के उपाय अपनाते हैं। कच्चे खाद्य पदार्थों लेकर विभिन्न स्मूदी, शेक आदि का सेवन करते हैं। रोजाना विभिन्न तरह की डाइट का पालन करते हैं, लेकिन आपके अनुसार परिणाम नहीं मिल पाता है। कई बार वजन कम करने के लिए लगातार डाइट प्लान पालन करना संभव नहीं हो पाता है, ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा उपाय जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी-

नींबू और गुड़ से होगा तेजी से वेट लॉस-

अधिकतर लोगों को पता होगा कि नींबू वजन को करने में सहायक होता है, लेकिन अगर आप इसका सेवन गुड़ के साथ करेंगे तो ये और भी लाभदायक हो सकता है। जी हां वजन कम करने के लिए नींबू और गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। नींबू और गुड़ का पानी वजन कम करने के लिए रामबाण उपाय है। यह अनहेल्दी फैट को कम करने के साथ शरीर के मेटाबोलिज्म में भी सुधार करने का काम करता है। दरअसल नींबू और गुड़ का सेवन करने से शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट भी रहता है और तेजी से वजन कम करने में उपयोगी होता है। 

गुड़ के फायदे -
गुड़ में कम कैलोरीज होती हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट, जिंक और सेलेनियम से भरपूर होता है जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है । इतना ही नहीं, गुड़ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और मेटाबोलिज्म को मजबूत बनाता है। खाना खाने के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से भोजन आसानी से पच जाता है। इसके अलावा गुड़ श्वसन और पाचन तंत्र की सफाई के लिए भी अच्छा है।

नींबू के फायदे-
नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका रस शरीर को हाइड्रेट रखता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है। एक रिसर्च के अनुसार नींबू में पाया जाने वाला पॉलीफिनोल एंटीऑक्सीडेंट वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। पॉलीफिनोल एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करके एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है।  

ऐसे करें नींबू और गुड़ का सेवन-
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस और एक छोटा टुकड़ा गुड़ मिलाएं। पानी में गुड़ जब पूरी तरह घुल जाए तब इसका सेवन करें। वजन घटाने के लिए यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। वजन कम करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुड़ और नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है। आप स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें पुदीने की पत्तियां भी मिला सकते हैं। यह ध्यान रखें कि कम मात्रा में गुड़ मिलाएं ताकि पानी का स्वाद अधिक मीठा न हो सके।

ये लोग करें परहेज-
डायबिटीज के मरीजों को कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला भोजन करने की सलाह दी जाती है जबकि गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही ज्यादा होता है। ऐसे में इसका अधिक सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसीलिए अगर आपको डायबिटीज या खानपान से जुड़ी कोई समस्या है तो बिना चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन न करें।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।