1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, रोज इन पांच बातों का रखें ध्यान

ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय, रोज इन पांच बातों का रखें ध्यान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 14, 2025 09:38 am IST,  Updated : May 14, 2025 09:38 am IST

Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर के मामले पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ने लगे हैं। इस खतरनाक कैंसर से बचना है तो रोज ये पांच उपाय जरूर करें। इससे न सिर्फ आप कैंसर से बचेंगे बल्कि दूसरी बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें- India TV Hindi
ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें Image Source : FREEPIK

कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए कुछ आदतें जरूर अपनानी चाहिए। खासतौर से ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए महिलाओं को अपनी दिनचर्या में इन उपायों को जरूर शामिल कर लेना चाहिए। इससे कैंसर के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। ब्रेस्ट कैंसर सबसे ज़्यादा होने वाले कैंसर में से एक है, लेकिन अच्छी बात ये है कि इसके खतरे को कम करने के लिए कुछ कदम उठाए जा सकते हैं और इसकी शुरुआत रोजाना की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव के साथ कर सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर से बचने के उपाय

  1. वजन कंट्रोल रखें- सबसे पहले हेल्दी वेट मेंटेन करने की कोशिश करें। क्योंकि ज्यादा फैट होने से हार्मोन चेंज होते हैं जो कैंसर को बढ़ावा दे सकते हैं। इसलिए अपने वजन का ध्यान रखना जरूरी है। मोटापे से दूर रहें।

  2. एक्टिव रहें- आपको एक एक्टिव लाइफ जीनी है। इसके लिए दिन में 30 मिनट तेज स्पीड में वॉक करें। हर दिन व्यायाम को अपनी आदत बना लें, चाहे वह टहलना हो, योग करना हो या डांस करना हो। आपको एक्टिव रहना है जो आपको कई बीमारियों के खतरे से बचाता है।

  3. शराब से दूर रहें- शराब की थोड़ी सी मात्रा भी जोखिम के स्तर को बढ़ा सकती है। डॉक्टर की मानें तो कम शराब पीने की कोशिश करें क्योंकि मॉडरेट ड्रिंक भी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है।

  4. खाने पर ध्यान दें- आप क्या खाते हैं इस पर जरूर ध्यान दें। डाइट में अधिक से अधिक फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें। एक और बात जो आपको ध्यान में रखनी चाहिए आपकी थाली में कलरफुल खाना होना चाहिए। जिससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें और इम्यून सिस्टम मजबूत बन सके।

  5. नियमित रूप से जांच करवाएं- शरीर में हो रहे बदलावों को समय रहते पहचान लेने से जान बच सकती है। हर दिन छोटे-छोटे कदम समय के साथ बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यह आपके शरीर की बात सुनने और सोच-समझकर चुनाव करने के बारे में है। इसलिए अपना रुटीन चेकअप करवाते रहें और खुद से भी एग्जामिन करते रहें।

ब्रेस्ट कैंसर के लिए टेस्ट

डॉक्टर से चेकअप करवाएं और खुद से अपने ब्रेस्ट को छूकर महसूस करें। ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए मैमोग्राम कराएं। मेमोग्राफी से ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाया जा सकता है। इसलिए इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।