1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कभी पिया है गुलाब की पंखुड़ियों का पानी? पीने से तनाव समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो जाएंगी दूर

कभी पिया है गुलाब की पंखुड़ियों का पानी? पीने से तनाव समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो जाएंगी दूर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 15, 2025 06:30 am IST,  Updated : Aug 15, 2025 06:30 am IST

गुलाब की पंखुड़ियों के पानी में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण, आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए इस नेचुरल ड्रिंक के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गुलाब की पंखुड़ियों का पानी- India TV Hindi
गुलाब की पंखुड़ियों का पानी Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि गुलाब जल को सिर्फ त्वचा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। गुलाब जल में मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए भी वरदान साबित हो सकते हैं। अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से गुलाब की पंखुड़ियों के पानी का सेवन करते हैं, तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

घर पर बनाए गए रोज वॉटर को पीने से गट हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों के पानी का सेवन किया जा सकता है। क्या आप गले से जुड़ी समस्या से राहत पाना चाहते हैं? अगर हां, तो गुलाब के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए। गुलाब की पंखुड़ियों का पानी आपकी लिवर हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

मेंटल हेल्थ पर पड़ता है पॉजिटिव असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुलाब की पंखुड़ियों का पानी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ के लिए बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी वरदान साबित हो सकता है। गुलाब के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व स्ट्रेस को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए इस ड्रिंक को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में भी जानते हैं।

कैसे बनाएं गुलाब की पंखुड़ियों का पानी?

बाजार में केमिकल युक्त गुलाब जल मिलता है जिसे पिया नहीं जा सकता। इसलिए आपको घर पर ही नेचुरल तरीके से गुलाब जल बनाना चाहिए। सबसे पहले 8-10 गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर साफ कर लीजिए। अब एक पैन में पानी और गुलाब की पंखुड़ियों को डालिए और फिर पैन को ढककर रख दीजिए और इस पानी को धीमी आंच पर उबलने दीजिए। थोड़ी देर के बाद गैस बंद कर इस पानी को छान लीजिए और ठंडा होने दीजिए। अब आप इस नेचुरल ड्रिंक को पी सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।