1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन कारणों से बढ़ने लगता है गर्दन में दर्द, Cervical Pain को कम करने के लिए करें ये उपाय

इन कारणों से बढ़ने लगता है गर्दन में दर्द, Cervical Pain को कम करने के लिए करें ये उपाय

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 28, 2024 12:07 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 12:08 pm IST

Cervical Pain Home Remedies: लंब समय तक एक स्थिति में बैठे रहने और कई बार गर्दन की गलत पॉजिशन से गर्दन और कंधे के आसपास दर्द होने लगता है। जिसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो सकता है। जानिए सर्वाइकल पेन को कम करने के उपाय।

Cervical Pain - India TV Hindi
Cervical Pain Image Source : FREEPIK

आजकल बिजी लाइफस्टाइल के कारण सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगी हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है सर्वाइकल पेन, जो गर्दन और कंधों में जकड़न पैदा कर देता है। घंटों एक स्थिति में बैठे रहने से या काम करने से गर्दन और उसके आसपास कंधे में दर्द होने लगता है। अगर समय रहते इस दर्द को कम नहीं किया तो ये आपकी पीठ और कमर तक पहुंच सकता है। आइये जानते हैं किन कारण से सर्वाइकल पेन होता है और इससे बचने के लिए क्या उपाय करें?

सर्वाइकल दर्द के मुख्य कारण

  • लगातार बैठकर लंबे समय काम करना
  • सिर को झुकाकर बैठना और काम करना
  • बढ़ती उम्र और सिर पर भारी वजन उठाना
  • ऊंचा तकिया या सोने की गलत पॉजिशन
  • किसी चोट या एक्सीडेंट के कारण
  • सोने में गर्दन की गलत पॉजिशन होना

सर्वाइकल पेन के लक्षण

  • गर्दन में काफी तेज दर्द होना
  • ये गर्द कंधों और पीठ तक फैलना
  • कई बार गर्दन को घुमाने में दर्द होना
  • गर्दन में दर्द और अकड़ने के साथ सूजन 
  • गर्दन से दर्द सिर में पहुंचना 
  • स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना

सर्वाइकल दर्द से बचने के उपाय

  • लगातार एक पॉजिशन में बैठने से बचें
  • काम के बीच में गर्दन को घुमाते रहें
  • तकिये का उपयोग करना बंद कर दें
  • सूजन या दर्द में राहत के लिए सिंकाई करें
  • दर्द वाली जगह पर हल्की मसाज करें
  • गर्दन की एक्सरसाइज और योग करें

अगर समस्या ज्यादा बढ़ रही है और दर्द तेज है तो डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर आपको फिजियोथेरेपी कराने की भी सलाह दे सकते हैं। इससे दर्द में राहत मिलेगी और सूजन भी कम होगी। सबसे जरूरी है कि गर्दन को घुमाते रहें और ज्यादा देर तक बैठने से बचें। आप इसके लिए योग का भी सहारा ले सकते हैं। रोजाना खास योगाभ्यास करने से सर्वाइकल पेन को काफी कम किया जा सकता है। इसके अलावा गर्दन की घुमाने वाली एक्सरसाइज दर्द को दूर करने में काफी मदद करती हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।