1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैंसर के छोटे-छोटे लक्षण, लंबे समय तक शरीर में बनीं रहें ये समस्याएं तो हो जाना चाहिए सावधान, Cancer के हो सकते हैं संकेत

कैंसर के छोटे-छोटे लक्षण, लंबे समय तक शरीर में बनीं रहें ये समस्याएं तो हो जाना चाहिए सावधान, Cancer के हो सकते हैं संकेत

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Oct 12, 2025 12:46 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 12:46 pm IST

Cancer Early Symptoms: कैंसर तेजी से पैर पसार रहा है। पिछले कुछ सालों में कैंसर के मामले काफी बढ़ गए हैं। शरीर में कैंसर होने पर कुछ छोटे-छोटे लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देने से कैंसर को शुरुआती स्टेज में ही पकड़ा जा सकता है। कैंसर के इन छोटे-छोटे लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

कैंसर के छोटे-छोटे लक्षण- India TV Hindi
कैंसर के छोटे-छोटे लक्षण Image Source : FREEPIK

कैंसर शरीर में धीरे-धीरे पनपने वाली बीमारी है। जब शरीर में कैंसर सेल्स बनने लगती हैं तो कई लक्षण नजर आने लगते हैं। हालांकि ये लक्षण कई बार काफी सामान्य होते हैं जिसकी वजह से लोगों को ध्यान नहीं जाता है। जबकि ये कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के संकेत हो सकते हैं। अगर कैंसर का समय पर पता चल जाए तो मरीज की जान बचाना काफी संभव हो जाता है। शरीर में कैंसर होने पर समय-समय पर छोटे-छोटे संकेत नजर आ सकते हैं। आपको इन्हें समझना जरूरी है। कैंसर को पहली स्टेज पर ही कुछ लक्षणों से पकड़ा जा सकता है। डॉक्टर अक्षत मलिक (प्रिंसिपल कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी, रोबोटिक सर्जरी, मैक्स अस्पताल, साकेत, दिल्ली) से जानते हैं जानते हैं शरीर में कैंसर पनपने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं?

कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

शरीर में सूजन या गांठ बनना- अगर आपके शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ जैसी हो रही है या सूजन हो रही है। तो ये गंभीर स्थिति हो सकती है। अगर नॉर्मल इलाज के बाद भी गांठ या सूजन कम नहीं हो रही है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। कैंसर सेल्स भी गांठ के रूप में उभरने लगती हैं।

मल-मूत्र में बदलाव- अगर पेशाब या मल में कुछ बदलाव अचानक से नजर आने लगें और ये लंबे समय तक बने रहे हैं तो गंभीर समस्या हो सकती है। बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन होना, कब्ज या दस्त होना, पॉटी का रंग बदलना या पाचन से जुड़ी समस्या रहना कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर ये समस्याएं बहुत लंबी चलें और दवा से ठीक न हो तो डॉक्टर को दिखाएं।

शरीर से खून बहना- अगर बिना किसी कारण के शरीर से खून बहने लगता है। पेशाब या पॉटी के रास्ते खून आता है। नाक या मुंह में खून आता है तो ये गंभीर लक्षण हैं। ऐसा कैंसर की वजह से हो सकता है। खासतौर से मल मूत्र के जरिए खून आना आंत, मूत्राशय या अन्य आंतरिक अंगों में किसी गंभीर बीमारी का कारण भी हो सकता है। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

त्वचा में बदलाव- आपकी स्किन में कोई बदलाव अचानक से दिखने लगे तो इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। अगर आपको बहुत ज्यादा तिल, मस्से या त्वचा के दाग-धब्बे हो रहे हैं। त्वचा काली या लाल पड़ रही है। स्किन टोन बदल रही है उसमें खुजली, दर्द या किसी तरह का रिसाव हो रहा है। ऐसा कैंसर का लक्षण हो सकता है। 

बार बार बुखार आना और वजन कम होना- अचानक से वजन कम होने लगे। भूख कम होने लगे और लंबे समय तक बुखार बना रहे तो चिंता का विषय है। बिना डाइटिंग के या किसी और बदलाव के वजन कम होना शरीर में अंदरूनी बीमारियों की ओर इशारा हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।