1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पैरों में जलन के पीछे हो सकते हैं ये 4 गंभीर कारण, जानें और नजरअंदाज ना करें

पैरों में जलन के पीछे हो सकते हैं ये 4 गंभीर कारण, जानें और नजरअंदाज ना करें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 27, 2022 02:53 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 02:53 pm IST

पैरों में जलन का कारण: अक्सर पानी की कमी को पैरों में जलन से जोड़ा जाता है, जबकि कई बार इसके पीछे कुछ अन्य गंभीर कारण हो सकते हैं।

Burning_feet_in_hindi- India TV Hindi
Burning_feet_in_hindi Image Source : FREEPIK

पैरों में जलन (burning sensation in feet) की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। पर कुछ घरेलू उपायों को अपनाने के बाद लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि, ऐसा करना इसे बढ़ावा देने जैसा है। ऐसा इसलिए कि पैरों में जलन कई बार शरीर में हो रही कुछ कमियों और गड़बड़ियों का संकेत हो सकता है। जैसे कि पैरों में जलन ज्यादातर उन लोगों को परेशान करता है, जिन्हें इनमें से कोई रोग या समस्या हैं। तो, आइए जानते हैं पैरों में जलन के कारणों (burning sensation in feet causes in hindi) के बारे में।

पैरों में जलन का कारण-What causes burning sensation in feet in hindi

1. हाई ब्लड प्रेशर के कारण

हाई ब्लड प्रेशर के कारण भी आपको पैरों में जलन हो सकती है। दरअसल, जिन लोगों का बीपी हाई होता है उनमें अक्सर पैरों में जलन की समस्या देखी जाती है। दरअसल, बीपी हाई होने के दौरान ब्लड सर्कुलेशन तेजी से चलता है और ये एक प्रकार की बेचैनी पैदा करता है और हाई बीपी का कारण बनता है। 

एलर्जी राइनाइटिस: सुबह उठते ही परेशान कर सकती है आपको ये बीमारी, छींक-छींक कर हो सकता है बुरा हाल

2. डायबिटीज में

डायबिटीज के कारण भी आपको पैरों में जलन की समस्या हो सकती है। दरअसल, डायबिटीज में आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से न्यूरोपैथी की समस्या होने लगती है। इसके नस डैमेज होने लगती है और ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है जो कि पैरों में जलन का कारण बनता है। 

3. हाइपोथायरायडिज्म के कारण

हाइपोथायरायडिज्म में शरीर थायरायड हार्मोन का प्रोडक्शन सही से नहीं कर पाती है। इसकी कमी शरीर में कई प्रोसेस को धीमा कर देता है और ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है। दरअसल,  इस समस्या में कई बार शरीर में वॉटर रिटेंशन होने लगता है, सूजन आने लगती है जिससे पैरों की नसों पर जोर पड़ता है और पैरों में जलन महसूस होती है। 

Bird flu outbreak: इतिहास में पहली बार आए बर्ड फ्लू के इतने ज्यादा मामले, अकेले अमेरिका में मारे गए 5 करोड़ पक्षी

4. नसों में सूजन के कारण 

नसों में सूजन कई कारणों से हो सकता है। ये लिवर, किडनी और मोटापे जैसी गंभीर बीमारी के कारण भी हो सकता है। ऐसे में पैरों पर प्रेशर क्रिएट होता है जिसकी वजह से हम अपने पैरों में जलन महसूस करते हैं। तो, अगर आपके पैरों में लगातार जलन रहती है तो आपको अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए और सही कारणों का पता करके समय से अपना इलाज करवाना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।