1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जान रह जाएंगे हैरान

रोजाना फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जान रह जाएंगे हैरान

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 12, 2026 06:51 am IST,  Updated : May 12, 2026 06:51 am IST

फिटकरी का इस्तेमाल लोग कई तरह से करते हैं। कुछ लोग इसका इस्तेमाल सेविंग के वक्त करते हैं और कुछ लोग इसे कटने या छीलने पर करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि फिटकरी ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में यहां जानें इसके फायदे।

रोजाना फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है?- India TV Hindi
रोजाना फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? Image Source : MAGNIFIC

फिटकरी जिसका रासायनिक नाम 'पोटैशियम एल्युमिनियम सल्फेट' है  एक प्राकृतिक खनिज है जिसका इस्तेमाल सदियों से औषधीय के रूप में किया जा रहा है। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल शेविंग करते समय या त्वचा कटने पर करते हैं। फिटकरी एंटीसेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि फिटकरी ओरल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। रोजाना फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या क्या फायदे होते हैं।

1. मुंह की बदबू से छुटकारा

फिटकरी में बेहतरीन एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह उन बैक्टीरिया को खत्म करती है जो मुंह में दुर्गंध पैदा करते हैं। अगर आप सांसों की बदबू से परेशान हैं, तो यह माउथवॉश का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका माना जाता है। 

2. मसूड़ों की समस्या में राहत
अगर आपके मसूड़ों से खून आता है या वे कमजोर हो गए हैं, तो फिटकरी का पानी उन्हें 'टाइट' करने और सूजन कम करने में मदद करता है। इसके कसैले गुण मसूड़ों को स्वस्थ बनाते हैं।

3. दांतों के पीलेपन और कीड़ों से बचाव
फिटकरी का पानी दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक को साफ करने में मदद करता है। रोजाना कुल्ला करने से दांतों में कैविटी का खतरा काफी कम हो जाता है।

4. मुंह के छालों का इलाज
मुंह में बार-बार छाले होने पर फिटकरी के पानी से कुल्ला करना बहुत फायदेमंद होता है। यह छालों के घाव को सुखाने और दर्द को कम करने में तेजी से काम करता है।

5. दांत दर्द में आराम
दांत में हल्का दर्द या झनझनाहट होने पर फिटकरी के पानी से कुल्ला करने पर तुरंत राहत मिलती है, क्योंकि यह संक्रमण को फैलने से रोकता है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका
एक गिलास गुनगुना पानी लें। उसमें एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का डालकर 2-3 बार घुमाएं और फिर टुकड़ा निकाल लें। इस पानी से 30-40 सेकंड तक कुल्ला करें। जल्द फर्क दिखेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।