1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Chiropractic Therapy: क्या है कायरोप्रैक्टिक थेरेपी, जिसके जरिए सिंगर कुमार सानू ने करवाया साइनस का इलाज

Chiropractic Therapy: क्या है कायरोप्रैक्टिक थेरेपी, जिसके जरिए सिंगर कुमार सानू ने करवाया साइनस का इलाज

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 23, 2024 12:38 pm IST,  Updated : Nov 23, 2024 12:39 pm IST

What Is Chiropractic Therapy: सिंगर कुमार सानू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो काकायरोप्रैक्टिक थेरेपी ले रहे हैं। डॉक्टर उनकी नाक और पेट की हड्डियां चटका रहे हैं। जानिए कायरोप्रैक्टर थेरेपी जिसके जरिए क्या जा रहा है साइनस का इलाज?

Kumar Sanu Taking Chiropractic Therapy- India TV Hindi
Kumar Sanu Taking Chiropractic Therapy Image Source : INSTAGRAM

कुमार सानू ने अपने शानदार गानों से 90 के दशक में खूब धूम मचाई थी। 90s के सुपरहिट सिंगर्स में उनका नाम आता है। कुमार सानू का अपना एक अलग अंदाज है, जो आप भी उनके फैंस को दीवाना बना देता है। इनदिनों कुमार सानू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉक्टर उनकी नाक की हड्डी चटका रहे हैं। डॉक्टर कुमार सानू का साइनस का इलाज कर रहे हैं। इसके बाद वो पेट और पीठ की समस्या को दूर करने के लिए भी कायरोप्रैक्टिक थेरेपी ले रहे हैं। जानिए क्या है कायरोप्रैक्टिक थेरेपी जिसके जरिए साइनस और कई दूसरी बामारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है?

इंस्टाग्राम पर कायरोप्रैक्टर रजनीश कांत ने कुमार सानू का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुमार सानू की नाक की हड्डी चटका रहे हैं। ये वीडियो पुराना है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'सिंगर का साइनस का इलाज किया जा रहा है' वीडियो में खुद कुमार सानू कायरोप्रैक्टिक थेरेपी के बाद अपने शानदार अनुभव को शेयर कर रहे हैं। कुमार सानू ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि ये थेरेपी इतनी असरदार है उन्हें एकदम फ्रेश फील हो रहा है।

क्या है कायरोप्रैक्टिक थेरेपी?

कायरोप्रैक्टिक थेरेपी में एक प्रोफेशनल के जरिए मैन्यूअल थेरेपी दी जाती है। जिसमें मसल्स, हड्डी, जोड़ और नसों की समस्या का ट्रीटमेंट किया जाता है। कायरोप्रैक्टिक थेरेपी के एक्सपर्ट हड्डियों और मसल्स को चटकाते हुए उन्हें सही अलाइनमेंट और पोस्चर में लाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने से काफी राहत मिलती है।

कायरोप्रैक्टिक थेरेपी​ से किन बीमारियों का इलाज होता है?

इस थेरेपी के जरिए शररी में होने वाले दर्द का इलाज किया जाता है। जोड़ों और घुटनों के दर्द का इलाज किया जाता है। साइनस, माइग्रेन, पीठ का दर्द, साइटिका, गर्दन का गर्द, मांसपेशियों की अकड़न और हड्डियों के दर्द को ठीक किए जाने का दावा किया जाता है। इस उपचार को स्पाइनल मैनिपुलेशन या जॉइंट मैनिपुलेशन भी कहा जाता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।