1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ गर्मी ही नहीं कई बीमारियों को दूर भगाने में असरदार है गोंद कतीरा, इन लोगों के लिए है अमृत समान, जान लें फायदे

सिर्फ गर्मी ही नहीं कई बीमारियों को दूर भगाने में असरदार है गोंद कतीरा, इन लोगों के लिए है अमृत समान, जान लें फायदे

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 29, 2025 05:28 pm IST,  Updated : Apr 29, 2025 05:28 pm IST

Gond Katira Benefits: गर्मी से बचना है तो डाइट में गोंद कतीरा जरूर शामिल कर लें। गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। इससे न सिर्फ हीट स्ट्रोक से बचा जा सकता है बल्कि कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। जानिए गोंद कतीरा खाने के फायदे। Gond Katira is effective in driving away not only heat but also many diseases, it is li

गोंद कतीरा के फायदे- India TV Hindi
गोंद कतीरा के फायदे Image Source : FREEPIK

गोंद तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन गर्मी में गोंद कतीरा का सेवन करें। गोंद कतीरा दिखने में काफी गोंद जैसा ही होता है, लेकिन ये गोंद नहीं होता है। गोंद को सर्दियों में खाते हैं तो गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में किया जाता है। गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखता है और गर्मी से बचाता है। आयुर्वेद में गोंद कतीरा को बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई जड़ी-बूटियों में भी गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद और रंगहीन गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड काफी पाया जाता है। जानिए गोंद कतीरा खाने के फायदे?

गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में किया जाता है। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद ये जेली जैसा बन जाता है। गोंद कतीरा हार्ट संबंधी बीमारियों, सांस संबंधी बीमारियों, टॉन्सिल की समस्या में फायदेमंद होता है। पेड़ के तने पर जब कहीं कोई कट लग जाता है तो उस जगह से तरल पदार्थ निकलने लगता है। ये सूखकर गोंद जैसा बन जाता है। इसी को गोंद कतीरा कहते हैं। बबूल, कीकर, नीम के पेड़ से निकलने वाले गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जाता है।

गोंद कतीरा का इस्तेमाल कैसे करें?

गर्मी में कई तरह से गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे अच्छा तरीका है कि आप गोंद कतीरा में मिश्री मिलाकर शरबत बना लें। इससे पेट और शरीर को ठंडक मिलेगी। गोंद कतीरा को आइसक्रीम में डालकर भी खा सकते हैं। कुछ लोग दलिया में गोंद कतीरा मिलाकर खाते हैं। नाश्ते में किसी भी चीज के ऊपर भिगोया हुआ गोंद कतीरा डालकर खा सकते हैं। गोंद कतीरा के लड्डू भी बनाए जाते हैं। इससे खीर जैसी भी बनाई जा सकती है। 

इन लोगों के लिए अमृत समान है गोंद कतीरा, जानें फायदे (Gond Katira Benefits in Hindi)

  1. गर्मी में मिलेगी राहत- गोंद कतीरा का सेवन गर्मी में जरूर करना चाहिए। इससे हाथ पैरों में होने वाली जलन कम होती है। लू लगने का खतरा कम होता है। शरीर ठंडा रहता है। 
  2. एनर्जी से भरपूर- गर्मी में जब शरीर में ताकत की कमी होने लगती है तो गोंद कतीरा शक्ति से भरपूर आहार बन जाता है। गोंद कतीरा खाने से शरीर को ताकत मिलती है। कमजोरी दूर होती है और एनर्जी आती है।
  3. वजन घटाने में असरदार- गोंद कतीरा में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसका सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। मेटाबॉलिज्म तेज होता है और भूख को कंट्रोल करने में भी असरदार साबित होता है।
  4. कब्ज दूर भगाए- जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है उन्हें गोंद कतीरा का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पेट फूलने की समस्या, पेट का दर्द, पेट में सूजन और पुरानी कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इससे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम को भी कम किया जा सकता है।
  5. बाल और स्किन के लिए फायदेमंद- बालों के झड़ने की समस्या हो या बालों का सफेद होना या फिर डैंड्रफ हो रही हो तो गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। महिलाओं के शरीर में खूम की कमी होने पर गोंद कतीरा फायदेमंद साबित होता है।
  6. दर्द दूर भगाए-  गोंद कतीरा का सेवन करने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है। इससे शरीर को ताकत और तुरंत एनर्जी मिलती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।