1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमर के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है गंभीर, जानें किन बीमारियों का संकेत

कमर के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है गंभीर, जानें किन बीमारियों का संकेत

 Published : Oct 04, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Oct 04, 2023 02:00 pm IST

कमर के निचले हिस्से में दर्द: अक्सर लोग कमर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत करते हैं। पर कुछ दिनों के बाद ही इसे नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि ये गंभीर हो सकता है।

 lower back pain - India TV Hindi
lower back pain Image Source : SOCIAL

कमर के निचले हिस्से में दर्द: कमर दर्द कई बार कुछ लोगों को लंबे समय तक परेशान करता है। ये कुछ ऐसा होता है कि जब भी आप सोते हैं तो ये दर्द उठ सकता है। इसके अलावा जागने पर या करवट बदलने पर भी ये दर्द होता है। इसके अलावा कई बार तो ये इतना गंभीर हो सकता है कि आपको काम करने में भी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में इस प्रकार के दर्द को नजरअंदाज करना सही नहीं है। क्योंकि कई बार निचले कमर का दर्द इन बीमारियों का संकेत हो सकता है। तो, क्या हैं ये बीमारियां जानते हैं इस बारे में।

कमर के निचले हिस्से में दर्द क्यों होता है-lower back pain causes in hindi

1. उभरी हुई या टूटी हुई डिस्क-Bulging or ruptured disks

डिस्क रीढ़ की हड्डियों के बीच कुशन की तरह काम करती है। डिस्क के अंदर का नरम पदार्थ ऊपर उभर सकता है या टूट सकता है और तंत्रिका पर दबाव डाल सकता है।  उभरी हुई या फटी हुई डिस्क पीठ दर्द का कारण बन सकती है। ऐसे में डॉक्टर को दिखाएं और उनके कहने पर स्पाइन एक्स-रे, सीटी स्कैन या एमआरआई करवाएं।

इन 5 बीमारियों का सीधा संबंध है पानी की कमी से, जोड़ों में दर्द से लेकर लो बीपी तक कई रोगों का है कारण

2. अर्थराइटिस-Arthritis

अर्थराइटिस में कई बार कमर के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। दरअसल,  गठिया के कारण रीढ़ की हड्डी के आसपास की जगह सिकुड़ सकती है, इस स्थिति को स्पाइनल स्टेनोसिस कहा जाता है। ऐसे में अगर इसका दर्द आपको लगातार परेशान कर रहा है तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ये कारण हो सकता है। 

 lower back pain causes
Image Source : SOCIAL lower back pain causes

3. ऑस्टियोपोरोसिस-Osteoporosis

ऑस्टियोपोरोसिस पीठ के निचले हिस्से को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, इस बीमारी में हमारी हड्डियां अंदर से खोखली होने लगती हैं। ऐसे में थोड़ा सा भी प्रेशर तेज दर्द का कारण बन सकता है। इसके अलावा जैसे-जैसे हड्डियां खोखली होती जाती हैं स्थिति और खराब हो सकती है। इसलिए समय पर डॉक्टर को दिखाएं। 

इस सफेद सब्जी के जूस में डायबिटीज से जुड़ी कई समस्याओं का हल, सेवन से मिलते हैं ये गजब फायदे

4. एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस-Ankylosing spondylitis

एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस, जिसे एक्सियल स्पोंडिलोआर्थराइटिस भी कहा जाता है। इसमें रीढ़ की हड्डी में सूजन आ जाती है और कई बार ये दूसरी हड्डियों के आस-पास भी फैलने लगती है। इससे रीढ़ की हड्डी कम लचीली हो जाती है और ये दर्द का कारण बन सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।