1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में सोने से कितनी देर पहले खा लेना चाहिए खाना? जानें इसके पीछे की वजह

रात में सोने से कितनी देर पहले खा लेना चाहिए खाना? जानें इसके पीछे की वजह

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 05, 2025 10:09 pm IST,  Updated : Jan 05, 2025 10:09 pm IST

कहीं आप भी रात में खाना खाने के तुरंत बाद सो तो नहीं जाते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

सोने से कितनी देर पहले खाना खा लेना चाहिए?- India TV Hindi
सोने से कितनी देर पहले खाना खा लेना चाहिए? Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि देर रात खाना खाने से या फिर खाने और सोने के बीच में सही गैप मेंटेन न करने की वजह से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? आयुर्वेद के मुताबिक खाना खाने के तुरंत बाद सोने की आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि खाने और सोने के बीच में आपको कितने घंटे की गैपिंग रखनी चाहिए।

खाने के कितने घंटे बाद सोना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको खाना खाने के कम से कम दो से तीन घंटे बाद ही सोना चाहिए। इसके अलावा आपको खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर लेटने से भी बचना चाहिए। डिनर के बाद थोड़ी बहुत वॉक करना जरूरी होता है। खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए खाना खाने के बाद आधे घंटे की वॉक जरूर करें।

डिनर करने का सबसे सही समय

आयुर्वेद के मुताबिक शाम के 6 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक, डिनर का सबसे सही समय होता है। रात में 9 बजे के बाद डिनर नहीं करना चाहिए। अगर आप 8 बजे तक खाना खा लेते हैं, तो 10 से 11 बजे तक सो सकते हैं और सात से आठ घंटे की साउंड स्लीप ले सकते हैं। इस रूटीन को फॉलो कर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं।

सेहत को झेलने पड़ सकते हैं साइड इफेक्ट्स

अगर आप लेट नाइट डिनर करते हैं या फिर खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो आपकी सेहत को कुछ साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ सकते हैं। डिनर के बाद बिना इंतजार किए सो जाने की वजह से आपकी गट हेल्थ डैमेज हो सकती है और आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खाना खाने के तुरंत बाद सो जाने से आपके स्लीप साइकिल पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।