1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सोरायसिस में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

सोरायसिस में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 02, 2025 04:00 pm IST,  Updated : Aug 02, 2025 04:00 pm IST

अगर आप सोरायसिस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको खाने-पीने की कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए वरना आपकी समस्या ट्रिगर हो सकती है।

सोरायसिस रोग- India TV Hindi
सोरायसिस रोग Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोरायसिस त्वचा से जुड़ी एक बीमारी है। इस बीमारी में त्वचा पर पपड़ीदार और लाल रंग के खुजलीदार चकत्ते हो जाते हैं। अगर आप भी सोरायसिस की समस्या का शिकार बन चुके हैं, तो आपको अपने खान-पान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आइए कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें सोरायसिस की समस्या में कंज्यूम करने से बचना चाहिए।

अवॉइड करें जंक फूड

जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन, ओवरऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आपको सोरायसिस है, तो आपको चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और पैकेज्ड फूड्स को अपने डाइट प्लान से बाहर कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शराब पीने और स्मोक करने की बुरी आदत भी सोरायसिस की समस्या को ट्रिगर कर सकती है।

शुगरी फूड्स से परहेज

ज्यादा शुगर की मात्रा कंज्यूम करने की वजह से सोरायसिस की समस्या बढ़ सकती है। कुछ लोगों के लिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। सोरायसिस से जूझ रहे मरीजों को रेड मीट और अंडे से परहेज करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सोरायसिस की समस्या को बढ़ने से रोकना चाहते हैं, तो आपको खाने-पीने की इन चीजों को कंज्यूम नहीं करना चाहिए।

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स सोरायसिस से जूझ रहे मरीजों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाइट ब्रेड, वाइट राइस जैसी चीजों को हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स में शामिल किया जाता है। अगर आपको सोरायसिस है और आप जाने-अनजाने में इन फूड्स को कंज्यूम करते हैं, तो आप अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोरायसिस के मरीजों के लिए खान-पान में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।