1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कौन सी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां तेजी से वजन कम करती हैं, मोटापा घटाने का नेचुरल तरीका, जानिए कैस इस्तेमाल करें

कौन सी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां तेजी से वजन कम करती हैं, मोटापा घटाने का नेचुरल तरीका, जानिए कैस इस्तेमाल करें

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 17, 2026 01:15 pm IST,  Updated : Apr 17, 2026 01:15 pm IST

Weight Loss Natural Home Remedies: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियों की जिक्र है जो वजन घटाने में असरदार साबित होती हैं। इनका सही इस्तेमा करने से नेचुरली मोटापा कम होने लगता है। जानिए क्या खाने से कम होगा बढ़ा हुआ वजन।

वजन घटाने वाली जड़ी बूटी- India TV Hindi
वजन घटाने वाली जड़ी बूटी Image Source : FREEPIK

मोटापा सबसे बड़ी बीमारी बनता जा रहा है। शरीर में वजन बढ़ने का मतलब है कि हमारे अंगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे शरीर में कई तरह की परेशानी होने लगती हैं। मोटापा बढ़ने से डायबिटीज, फैटी लिवर, हार्ट अटैक और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए वजन कम रखना बहुत जरूरी है। वजन कम करने के लिए आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियां हैं जिनका इस्तेमाल कर मोटापा कम कर सकते हैं। इससे नेचुरली मोटापा कम होने लगता है। आइये जानते हैं कौन सी जड़ी बूटियां वजन कम करती हैं।

वजन घटाने वाली जड़ी बूटी

अश्वगंधा- बाबा रामदेव की मानें तो अश्वगंधा मोटापा कम करने में असरदार काम करता है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इससे शरीर में जमा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। इससे कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन कम होता है, जिससे भूख और क्रेविंग भी कंट्रोल होती है। इसके लिए आप अश्वगंधा का पानी पी सकते हैं।

मेथी- सभी के घरों में मेथी दाना मिल जाता है। इसका उपयोग मसाले में किया जाता है। मेथी भूख को कंट्रोल करने और वजन घटाने में असरदार है। इससे ब्लड शुगर भी कम होता है और वजन कम होने लगता है। आप सुबह खाली पेट मेथी का पानी पी सकते हैं और भीगी मेथी के दानों को चबाकर खा सकते हैं।

दालचीनी- मसालों में दालचीना का नाम सुना होगा। ये एक खुशबूदार मसाला है जिसे सिनामोमम (Cinnamomum) पेड़ की अंदरूनी छाल से बनता है। दालचीनी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इसके कई फायदे हैं। कई रिसर्च में पता चला है कि दालचीनी वजन घटाने में मदद कर सकती है। खासतौर से ब्लड शुगर को स्थिर रखने में दालचीनी को असरदार माना जाता है। इससे भूख और खाने की इच्छा कम होती है। दालचीनी की चाय या दालचीनी का पानी पी सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।