1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भुने चने या भिगोए हुए, कौन से चने खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

भुने चने या भिगोए हुए, कौन से चने खाना स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 07, 2024 06:57 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 06:57 pm IST

Which gram is good for health?: चने खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन कई बार लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि भीगे हुए चने ज्यादा सेहतमंद हैं या फिर भुने हुए चने? जानिए कौन से चने ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

Gram- India TV Hindi
कौन से चने हैं ज्यादा फायदेमंद Image Source : INDIA TV

चने खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चने को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। रोजाना चना खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन, कार्ब्स, आयरन, फाइबर और फोलेट मिलता है। हेल्दी और फिट रहने के लिए एक्सपर्ट्स काले चने खाने की सलाह देते हैं। हालांकि कुछ लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि भुने चने ज्यादा फायदा करते हैं या फिर चने को भिगोकर खाना ज्यादा सेहतमंद होता है। आइये जानते हैं काले चने को किस तरह से खाना चाहिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा फायदा शरीर को मिल पाए।

चने खाने का सही तरीका  

चने को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप भुने हुए चने, अंकुरित चने या फिर उबालकर चने खा सकते हैं। अलग-अलग तरीकों से चने खाने से कई लाभ मिलते हैं।

भुने हुए चने- ज्यादातर लोग भुने हुए चने खाना पसंद करते हैं। भुने चने खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और इन्हें चाय के साथ या कभी भी भूख लगने पर आसानी से स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। डायबिटीज और थायराइड के मरीज को भुने चने खाने चाहिए। सर्दी जुकाम में भी भुने चने ज्यादा फायदा करते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा पतले लोगों को भुने चने खाने से बचना चाहिए।

भीगे हुए चने- हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो अंकुरित चने भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अंकुरित या फिर भीगे हुए चने खाने से शरीर को ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं। अंकुरित चने में विटामिन बी कॉम्पलेक्स काफी होता है। इसके अलावा भिगोकर खाने से चने में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। भीगे हुए चने मसल्स को मजबूत बनाते हैं। हालांकि इन्हें पचाना आसान नहीं होता है। भीगे चने डाइजेशन में परेशान कर सकते हैं। 

लाल मिर्च से तौबा करने वाले लोग जान लें ये कितनी फायदेमंद है, इन बीमारियों को रखती है दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।