1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किस विटामिन की कमी से कमजोर हो सकती है आंखों की रोशनी, डेफिशिएंसी को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

किस विटामिन की कमी से कमजोर हो सकती है आंखों की रोशनी, डेफिशिएंसी को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 19, 2025 07:34 am IST,  Updated : Sep 19, 2025 07:34 am IST

What makes eyesight weak: क्या आप जानते हैं कि अगर आपके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी हो गई, तो आपकी आइसाइट बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है?

कमजोर आंखों की रोशनी- India TV Hindi
कमजोर आंखों की रोशनी Image Source : FREEPIK

जरूरी पोषक तत्वों की कमी आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ, दोनों पर नेगेटिव असर डाल सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह देते हैं। आइए एक ऐसे जरूरी विटामिन के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिसकी कमी आपकी आइसाइट को कमजोर बना सकती है। इसके अलावा इस विटामिन की कमी को दूर करने के तरीके के बारे में भी जान लीजिए।

विटामिन डी की कमी

क्या आपको भी यही लगता है कि विटामिन डी की कमी की वजह से सिर्फ आपकी बोन हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि अगर आपके शरीर में लंबे समय तक विटामिन डी की कमी रहती है, तो आपकी आंखों की रोशनी जा भी सकती है।

गौर करने वाली बात

विटामिन डी की वजह से आंखों की सूजन कम होती है, रेटिना में हेल्दी ब्लड वेसल्स बने रहते हैं और आंखों के टिशूज में सेल रिजनरेशन भी होता है। वहीं, अगर इस विटामिन की कमी हो जाए, तो आपकी आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर इस जरूरी विटामिन की कमी को समय रहते दूर नहीं किया जाए, तो आप अंधेपन की चपेट में भी आ सकते हैं।

कमी को दूर करने का तरीका

अगर आप विटामिन डी की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो दूध, दही, पनीर, मशरूम, फिश और अंडे की जर्दी का सेवन कर सकते हैं। कुल मिलाकर सही मात्रा में और सही तरीके से विटामिन डी से भरपूर खाने-पीने की चीजों को कंज्यूम करके इस विटामिन की कमी से छुटकारा मिल सकता है। हर रोज कुछ देर धूप में बैठकर भी विटामिन डी की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।