1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रमजान में खजूर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? जानें रोजा के बाद इसे खाने के फायदे

रमजान में खजूर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? जानें रोजा के बाद इसे खाने के फायदे

 Published : Mar 08, 2024 12:59 pm IST,  Updated : Mar 08, 2024 01:00 pm IST

रमजान में खजूर का इस्तेमाल रोजा खोलने के लिए किया जाता है। इसके पीछे एक धार्मिक कहानी है लेकिन, उस कहानी के अलावा भी रोजा के बाद खजूर खाने के कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

 dates eaten during ramadan- India TV Hindi
dates eaten during ramadan Image Source : SOCIAL

रमजान के महीने में खजूर का महत्व बढ़ जाता है। इस दौरान खजूर एक ऐसी चीज होती है जिसके बिना रोजा खोला ही नहीं जा सकता है। इसके अलावा भी इस महीने लोग खजूर खूब खाते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है इसका कारण। दरअसल, एक तो खजूर को लेकर धार्मिक कहानी जुड़ी हुई है लेकिन, उसके अलावा कई ऐसे कारण हैं जिसकी वजह से आप जान सकते हैं कि रोजा के बाद खजूर खाकर व्रत खोलने के क्या फायदे (why are dates eaten during ramadan) हैं। तो, आइए जानते हैं इस बारे में।

रोजा के बाद खजूर खाने के फायदे

1. रोजा के बाद शुगर बैलेंस करने में मददगार है खजूर

रोजा के दौरान शरीर का शुगर वैसे भी बैलेंस नहीं रहता है। दिनभर खाना और पानी की कमी से शुगर लेवल लो हो चुका होता है। ऐसे में खजूर का नेचुरल शुगर इसे बैलेंस करने में मदद करता है और शरीर को दूसरी समस्याओं से बचाता है। ये शरीर में इंसटेंट शुगर को भी बैलेंस करने में मददगार है। 

कितना जरूरी है विटामिन डी टेस्ट करवाना? जानें इसका कारण और ज्यादा सेवन के नुकसान

2. बीपी बैलेंस करने में भी मददगार

खजूर की एक खास बात ये है कि खजूर में पोटेशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा है जो कि बीपी बैलेंस करने में मददगार है। ये दोनों ही तत्व आपकी धमनियों को हेल्दी रखते हैं और रोजे के बाद अचानक बीपी लो होने से रोकते हैं। तो, खजूर खाएं और अपना बीपी बैलेंस करें। 

dates benefits
Image Source : SOCIALdates benefits

3. शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है

शरीर को तुरंत एनर्जी देने में खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद है। ये आपके शरीर को रोजा के बाद महसूस होने वाली कमजोरी, थकान और  सिर दर्द से बचाता है। इसलिए ये एक और कारण है जिस वजह से आपको रोजा खोलते समय सबसे पहले खजूर खाना चाहिए। 

महिलाएं खुद को कैस रखें स्वस्थ? स्वामी रामदेव से जानें किन बातों का रखें ध्यान

4. एसिडिटी से होगा बचाव

एसिडिटी से बचाव के लिए आप खजूर खा सकते हैं। ये पेट के बाइल जूस को बढ़ाने और इसकी लाइनिंग को हेल्दी रखने में मददगार है। जब आप रोजा खोलते हैं और बहुत भारी कुछ खा लेते हैं तो इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही आपका अपच की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में खजूर खाना इन समस्याओं से बचा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।