1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चाय पीने के बाद ये 1 गलती पड़ सकती है आप पर भारी, आसानी से हो जाएंगे सर्द गर्म के शिकार

चाय पीने के बाद ये 1 गलती पड़ सकती है आप पर भारी, आसानी से हो जाएंगे सर्द गर्म के शिकार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2023 06:00 am IST,  Updated : May 20, 2023 06:00 am IST

चाय पीने के बाद अक्सर लोग नहाने चले जाते हैं। लेकिन, ये काम सेहत के लिहाज से नुकसानदेह हो सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं विस्तार से।

tea- India TV Hindi
tea Image Source : FREEPIK

चाय पीना किसे नहीं पसंद? कुछ लोगों की सुबह तो, बिना चाय के होती ही नहीं है। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो कि चाय पीने के बाद जल्दी में रहते हैं और फिर नहाने चले जाते हैं। जबकि, ये हमारे शरीर के नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, चाय पीने के बाद हमारा शरीर बहुत गर्म रहता है और पानी ठंडा। ऐसे में ये दोनों मिलकर रिएक्ट करते हैं और शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्यों चाय पीने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए-Why should not have bath after tea in hindi

1. टेंपरेचर गैप

चाय पीने के तुंरत बाद हमारी बॉडी का टेंपरेचर बढ़ जाता है। जब हम नहाने जाते हैं तो, पानी ठंडा होता है। ऐसे में जब दो अलग-अलग टेंपरचर मिलते हैं तो ये आपस में रिएक्ट करते हैं और यही रिएक्शन आपको बीमार कर सकता है। इससे नाक बहना और एलर्जी भी आपको हो सकती है। 

हड्डियों में जमा प्यूरिन की पथरियों को पिघला देगा ये देसी उपाय, यूरिक एसिड के मरीज आज ही अपनाएं

2. बुखार हो सकता है

हमारा शरीर गर्म होने के कारण जब पानी की तुलना में रिएक्ट करता है तो हमें बुखार हो सकता है। क्योंकि, पानी का तापमान कम होता है और शरीर गर्म जिससे आप शरीर अपने आप को संतुलित नहीं कर पाता है। इसके अलावा अलग-अलग लोगों में अलग-अलग लक्षण देखे जा सकते हैं।  

tea before bath
Image Source : FREEPIKtea before bath

लाल रंग की ये 4 चीजें किडनी को हेल्दी रखने के हैं सस्ते उपाय, खूब खाएं गुर्दों को बीमारियों से बचाएं

3. सर्द-गर्म हो सकता है

सर्द-गर्म शरीर की वो स्थिति है जिसमें गर्मी में व्यक्ति जुकाम का शिकार हो जाता है। तो, अगर आप चाय पीने के तुरंत बाद नहाने चले जाएंगे तो सर्द-गर्म के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आपको अपनी इस आदत में सुधार लाना चाहिए। इसलिए चाय पीने के कम से कम 30 मिनट बाद नहाने जाना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।