1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा होती है इन 3 विटामिन की कमी, सप्लीमेंट से बेहतर है इन चीजों को खाएं

महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा होती है इन 3 विटामिन की कमी, सप्लीमेंट से बेहतर है इन चीजों को खाएं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Sep 23, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 23, 2025 06:30 am IST

Vitamin For Women: उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में कुछ खास विटामिन की कमी होने लगती है। इसके लि जरूरी है कि आप डाइट का खास ख्याल रखें। समय-समय पर टेस्ट करवाएं और विटामिन, मिनरल्स की कमी को पूरा करते रहें।

महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन- India TV Hindi
महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन Image Source : FREEPIK

उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। खासतौर से 50 साल के बाद महिलाओं के शरीर में पोषण की कमी काफी बढ़ जाती है। मेनोपॉज क्रॉस करते ही अचानक महिलाओं की सेहत में गिरावट आने लगती है। हार्मोन चेंज के साथ ही कई विटामिन की कमी से जूझना पड़ता है। ऐसे में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं, थकान-कमजोरी और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इसलिए 40-50 साल के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में विटामिन डी, विटामिन बी12 और विटामिन बी6 को खासतौर से शामिल कर लेना चाहिए। इन विटामिन की कमी बढ़ने पर डॉक्टर सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं। आप चाहें तो कुछ नेचुरल फूड को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

महिलाओं के शरीर में विटामिन की कमी

विटामिन डी- शरीर को स्वस्थ रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन डी की खास जरूरत होती है। अगर बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की समस्या बढ़ने लगे तो समझ लें कि शरीर में विटामिन डी की कमी हो रही है। विटामिन डी कम का काम खाने से कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाने का होता है। ऐसे में लंबे समय तक विटामिन डी लो होने से हड्डियां कमजोर हो जाती है। जिससे हड्डियों के टूटने, दर्द होने और रिकेट्स डैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक विटामिन डी लो होने से हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके लिए रोजाना सुबह 15-20 मिनट धूप लें। खाने में गाय का दूध, फॉर्टिफाइड सीरियल्स, पनीर, अंडा, सी फूड, मशरूम शामिल करें। 

विटामिन बी12- 40 साल के बाद महिलाओं में विटामिन बी12 भी तेजी से कम होने लगता है। खासतौर से जो महिलाएं शाकाहारी भोजन करती हैं उनका विटामिन बी12 काफी लो होता है। विटामिन बी12 कम होने से न्यूरोलॉजिकल समस्याएं बढ़ जाती है। शरीर में थकान, कमजोरी और नसों में दर्द, मूड में बदलाव आने लगते हैं। इससे कब्ज, डायरिया, भूख न लगना या गैस की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही शरीर सुन्न हो जाता है और झुनझुनी बढ़ जाती है। विटामिन बी12 के सप्लीमेंट लें और खाने में टूना फिश, मोटे अनाज, चना, हरी सब्जियां, पत्तेदार साग, संतरा, केला, पपीता और खरबूजा शामिल करें।

विटामिन बी6- विटामिन बी महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। शरीर में विटामिन बी6 की कमी होने पर त्वचा में सूजन और लालिमा आने लगती है। विटामिन बी6 कम होने से त्वचा पर पपड़ीदार दाने उभरकर आने लगते हैं। विटामिन बी6 कम होने से हाथ और पैर सुन्न होने लगते हैं। कई बार चुभने वाला दर्द महसूस हो सकता है। महिलाओं में चिड़चिड़ापन, उदासी, भ्रम, जीभ खट्टी और लाल होने भी इसका संकेत है। विटामिन बी6 की कमी को पूरा करने के लिए खाने में पालक, छोले, एवोकाडो, सालमन फिश, केल, गाजर खाएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।