1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Health Day पर जानें शरीर के उन 4 अंगों के बारे में, जिनकी दिक्कतों से आधी दुनिया है परेशान

World Health Day पर जानें शरीर के उन 4 अंगों के बारे में, जिनकी दिक्कतों से आधी दुनिया है परेशान

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 06, 2023 03:30 pm IST,  Updated : Apr 06, 2023 03:30 pm IST

World health day 2023: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की मानें, दुनियाभर के कुछ बड़ी बीमारियों का कारण डायबिटीज और हाई बीपी है जो इन अंगों से जुड़ा हुआ हो सकता है।

liver_disease- India TV Hindi
liver_disease Image Source : FREEPIK

World health day 2023: वर्ल्ड हेल्थ डे (world health day theme 2023) का इस बार का थीम है "Health for all" यानी सबसे के लिए स्वास्थ्य। लेकिन, ये तभी संभव है जब दुनिया के तमाम लोग अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे और हेल्दी रहेंगे। लेकिन, दुनियाभर में कुछ ऐसी बीमारियां जो आपको हर दूसरे घर में मिल जाएंगी। जैसे हाई बीपी, डायबिटीज और दिल की बीमारियां। पर कभी आपने सोचा है कि इन बीमारियों की शुरुआत कहां से होती है। तो, आज हम आपको आपके शरीर के उन अंगों के बारे में बताएंगे जो दुनियाभर में कुछ बड़ी बीमारियों का कारण हैं।

1. पेनक्रियाज-Pancreas

क्या आपको पता है कि डायबिटीज क्यों होता है? दरअसल, ये पेनक्रियाज द्वारा पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करने या इसे सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाने के कारण होता है। यानी कि शुरुआत पेनक्रियाज से ही होती है जो कि ग्लूकोज को पचाने वाले हार्मोन इंसुलिन को नहीं बना पाता है। तो, इस अंग को हेल्दी रखें। 

बाबा रामदेव ने बताया पॉजिटिव कैसे रहें? जानें ताकि मानसिक बीमारियों से हो बचाव

2. लिवर-Liver

लिवर से जुड़ी समस्याएं आपके शरीर को प्रभावित गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। दुनियाभर में अल्कोहल और नॉन अल्कोहलिक डिजीज से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। लिवर भोजन को पचाने और आपके शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करने में मददगार है। लेकिन, इसके काम काज का खराब होना शरीर को कई प्रकार से प्रभावित करता है और दुनियाभर में लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। 

heart_healthy
Image Source : FREEPIKheart_healthy

3. फेफड़े-Lungs

फेफड़ा, आपके शरीर के कुछ जरूरी अंगों में से एक है। बढ़ता प्रदूषण आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है और इसी वजह से ब्रोंकाइटिस, टीबी, अस्थमा, सीओपीडी (COPD) जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। कोरोना के बाद तो दुनियाभर में कमजोर फेफड़े से बहुत से लोग बीमार हैं। 

रात में मच्छर मारने वाली लिक्विड कितने घंटे जलाना चाहिए? जानें नहीं तो, सुबह उठते ही हो सकती हैं ये दिक्कतें

4. दिल-Heart

दिल से जुड़ी बीमारियां, आजकल तेजी से बढ़ रही हैं। युवाओं में हार्ट डिजीज बढ़ता जा रहा है। जैसे कि लोग कम उम्र में हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं। साथ ही, दिल की दूसरी बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है ताकि, आप हमेशा हेल्दी रहें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।