1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Red Cross Day 2023: क्या आप जानते हैं कि क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड रेड क्रॉस डे? जानिए क्या है इस साल की थीम

World Red Cross Day 2023: क्या आप जानते हैं कि क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड रेड क्रॉस डे? जानिए क्या है इस साल की थीम

 Published : May 08, 2023 09:17 am IST,  Updated : May 08, 2023 09:17 am IST

World Red Cross Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल 2023 में इसकी थीम क्या है।

World Red Cross Day- India TV Hindi
World Red Cross Day Image Source : FREEPIK

World Red Cross Day: हम सालों साल तक रेड प्लस का निशान देखकर उसे हेल्थ का साइन मानते रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह निशान स्वास्थ्य विभाग का नहीं बल्कि रेड क्रॉस सोसाइटी का है। जो सालों से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम करती है। आज 8 मई को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर जानते हैं कि इस दिन को क्यों मनाया जाता है और साथ ही इस Red Cross के बारे में कुछ खास बातें... 

संस्थापक हेनरी डुनांट का जन्मदिन 

नोबल शांति पुरस्कार विजेता हेनरी ड्यूनेन्ट (Henry Dunant) ने रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (ICRC) की स्थापना की थी। 8 मई, 1828 को हेनरी का जन्म हुआ था। इसलिए उनकी जयंति के इस दिन उनके विचारों को दुनिया भर में फैलाने के उद्देश्य से इस दिन को रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि वर्ल्ड रेड क्रॉस सोसाइटी भोजन की कमी, प्राकृतिक आपदाओं, युद्धों तथा महामारियों के दौरान आम लोगों की सहायता करने के लिए जानी जाती है।

क्या है इस साल की थीम 

इस दिन को खास बनाने के लिए हर साल इसकी एक थीम तय की जाती है। विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट दिवस मानवता के लिए एक त्योहार के तौर पर मनाया जाता है। इस साल इस जश्न को समाज में बड़े बदलाव के रूप में देखते हुए Everything we do comes #fromtheheart थीम को रखा गया है। 

शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज, स्वामी रामदेव से जानें कारण और कारगर उपाय

कब हुई थी रेड क्रॉस की स्थापना 

आपको बता दें कि हेनरी ड्यूनेन्ट को मानवतावादी और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में याद किया जाता है। इस काम को करने के लिए उन्हें साल 1901 में दुनिया का पहला नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। इस पुरस्कार को उन्हें साल 1863 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) की स्थापना के लिए दिया गया था।

World thalassemia Day 2023: इस बीमारी में हर कुछ महीने पर पड़ती है खून की जरुरत, जानें क्या है कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।