1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज, स्वामी रामदेव से जानें कारण और कारगर उपाय

शुगर लेवल बढ़ने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज, स्वामी रामदेव से जानें कारण और कारगर उपाय

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Sushma Kumari
 Published : May 07, 2023 12:38 pm IST,  Updated : May 07, 2023 12:38 pm IST

जब आप खुलकर हंसते हैं तो शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। इससे हार्ट पंपिंग रेट अच्छा हो जाता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, मेलाटोनिन हार्मोन ज्यादा बनता है जिससे नींद अच्छी आती है साथ ही स्ट्रेस-टेंशन शरीर पर हावी नहीं होते।

Health Tips- India TV Hindi
स्वामी रामदेव से जानें कैसे 10 योग से शुगर को कंट्रोल रखा जा सकता है। Image Source : PEXELS

गर्मी की शुरुआत के साथ ही कई किस्म के आम बाजार में सजे हुए दिखाई देने लगे हैं। लेकिन ये आम हर किसी को नसीब नहीं। दरअसल डायबिटीज के मरीज चाहकर भी इसका लुत्फ नहीं उठा सकते हैं क्योंकि परहेज करते ही शरीर में शुगर लेवलशूट अप कर जाता है। शुगर लेवल बढ़ा नहीं कि हार्ट-लिवर-किडनी खतरे में आ जाते हैं। एक नई स्टडी के मुताबिक 50 प्रतिशत शुगर पेशेंट्स को फैटी लिवर की दिक्कत होती है। देश में लिवर फेलियर और लिवर ट्रांसप्लांट की दूसरी सबसे बड़ी वजह डायबिटीज है। वहीं 24 से 70 साल के लोगों की आंखों की रोशनी डायबिटीज की वजह से कमजोर होती है। ये बीमारी भारत में आउट ऑफ कंट्रोल होती जा रही है। 

खुश रहना ही बीमारी का समाधान

जब आप खुलकर हंसते हैं तो शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। इससे हार्ट पंपिंग रेट अच्छा हो जाता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, मेलाटोनिन हार्मोन ज्यादा बनता है जिससे नींद अच्छी आती है साथ ही स्ट्रेस-टेंशन शरीर पर हावी नहीं होते। और जिसका सीधा फायदा हमारे ऑर्गेन्स को मिलता है। खासकर लिवर-किडनी और पैन्क्रियाज का फंक्शन बेहतर होता है जो आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को नॉर्मल रखता है। 

स्टडी में हुआ दावा 

इससे जुड़ी एक ताजा स्टडी भी यही कहती है। इस स्टडी में डायबिटीज के मरीजों का एक ग्रुप बनाया गया जिसे पहले दिन खाना खिलाने के बाद एक लेक्चर अटेंड कराया गया और उसी ग्रुप को दूसरे दिन खाने के बाद कॉमेडी शो दिखाया गया। कॉमेडी शो वाले दिन लोगों के ब्लड शुगर का लेवल कम पाया गया। मतलब ये कि हंसने का सीधा कनेक्शन शुगर लेवल से भी जुड़ा है। जब शरीर में ग्लूकोज नॉर्मल रहेगा तभी बॉडी प्रॉपर फंक्शन करेगी नहीं तो बीमारियों का गेटवे बनना तय है। 

कैसे होती है डायबिटीज?

  1. तनाव लेने से 
  2. समय पर न खाना
  3. खराब लाइफस्टाइल 
  4. जंकफूड का अधिक सेवन
  5. पानी कम पीना
  6. समय पर न सोना 
  7. एक्सरसाइज़ न करना 

डायबिटीज़ के लक्षण

  1. ज्यादा प्यास लगना
  2. बार-बार यूरिन आना
  3. हमेशा थकान रहना
  4. वजन बढ़ना-कम होना
  5. मुंह सूखना

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए योगासन

मंडूकासन

  • डायबिटीज को  करे कंट्रोल
  • पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  • कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  • लिवर, किडनी को स्वस्थ रखता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है

शशकासन

  • डायबिटीज करे कंट्रोल
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  • माइग्रेन के रोग में फायदेमंद
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • लीवर, किडनी के रोग दूर होते हैं
  • दिल के मरीजों के लिए लाभकारी

योगमुद्रासन

  • कब्ज की समस्या दूर होती है
  • गैस से छुटकारा मिलता है
  • पाचन की परेशानी दूर होती है
  • बवासीर में भी लाभ होता है
  • छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं
  • पेट की चर्बी कम होता है
  • मोटापे से छुटकारा मिलता है

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पोश्चर को सुधारता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • रीढ़ की हड्डी को करे मजबूत

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है
  • कंधों और पीठ को मजबूत करता है
  • पीठ दर्द में बेहद लाभकारी 
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाने में मददगार

वक्रासन

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में बेहद कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत 
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज को रोकने का रामबाण इलाज

शीर्षासन

  • चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं
  • चेहरे में चमक और सुंदरता बढ़ती है
  • त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है
  • रोज अभ्यास से सफेद बाल काले होते हैं
  • बालों को झड़ने से रोकने में मददगार
  • मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है
  • दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर
  • आत्मविश्वास, धैर्य, निडरता बढ़ाता है
  • एकाग्रता, उत्साह, याददाश्त बढ़ाता है

सर्वांगासन

  • तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है
  • दिल तक शुद्ध रक्त पहुंचता है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  • थायराइड  ग्लैंड एक्टिव होता है
  • हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  • ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है
  • हार्ट मसल्स एक्टिव होता है

हलासन

  • इस आसन से दिमाग शांत होता है 
  • थायराइड की बीमारी ठीक होती है 
  • स्ट्रेस और थकान मिटाता है
  • रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है 
  • डायबिटीज़ की परेशानी दूर होती है

चक्रासन

  • ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
  • मोटापा कम करने में कारगर
  • थायराइड ग्लैंड एक्टिव होता है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर

पादहस्तासन

  • अस्थमा की बीमारी में बहुत कारगर
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाता है
  • सांस संबंधी दिक्कत दूर होती है
  • हृदय संबंधी बीमारियां दूर होती हैं 
  • पेट की चर्बी कम होती है
  • पाचन संबंधी समस्या दूर होती है
  • सिर मे रक्त संचार बढ़ता है
  • सिर दर्द, अनिद्रा से छुटकारा
  • पीठ और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है

सेतुबंध आसन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  • थाइराइड में लाभकारी

शलभासन

  • आपके फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • अस्थमा रोग कंट्रोल होता है
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है
  • वजन कम करने में मदद करता है

मर्कटासन

  • रीढ़ की हड्डी को करे मजबूत
  • कमर दर्द में लाभकारी
  • फेफड़ों के लिए अच्छा
  • पेट संबंधी समस्याओं में लाभकारी
  • गैस और कब्ज से दिलाए निजात
  • लिवर, फेफड़ों को रखे हेल्दी

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत बनता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • कमर, पीठ दर्द दूर होता है
  • इस आसन से छाती चौड़ी होती है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • मोटापा कम करने में सहायक
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है

उत्तानपादासन

  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  •  एसिडिटी में फायदेमंद

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए प्राणायाम

  • कपालभाति
  • उज्जायी
  • अनुलोम विलोम
  • भस्त्रिका
  • भ्रामरी

डायबिटीज के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स

  1. अंगूठे और इंडेक्स फिंगर  के बीच में प्वाइंट को दबाएं
  2. छोटी उंगली और  रिंग फिंगर के बीच में प्वाइंट्स को दबाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।