कामकाजी लोग हो रहे हैं बीपी, सर्वाइकल जैसे रोगों के शिकार, स्वामी रामदेव से जानिए पूरी बॉडी का फिटनेस प्लान
कामकाजी लोग हो रहे हैं बीपी, सर्वाइकल जैसे रोगों के शिकार, स्वामी रामदेव से जानिए पूरी बॉडी का फिटनेस प्लान
Written by: India TV Health Desk
Published : Dec 15, 2021 10:07 am IST,
Updated : Dec 15, 2021 10:07 am IST
ऑफिस में जमकर काम करें। लेकिन बीच-बीच में ब्रेक भी लें। कुर्सी पर बैठे-बैठे ही स्ट्रेचिंग कर लें।
Image Source : INDIA TV
Yoga at workplace in hindi
Highlights
ऑफिस ब्रेक में योग करें और रहें निरोग
रूटीन में करें बदलाव
कुर्सी पर बैठ के करें स्ट्रेचिंग
अगर शरीर तंदुरुस्त और दिमाग चुस्त है तो खुशहाली और कामयाबी खुद ब खुद मिल जाएगी। दरअसल भाग-दौड़ भरी इस जिंदगी में लोग हर चीज का ख्याल रखते हैं। बस अपनी सेहत को छोड़कर लोग दिन के आठ से दस घंटे ऑफिस में बिताते हैं और ज्यादातर वक्त कंप्यूटर स्क्रीन के सामने जमे रहते हैं। ऑफिस से फ्री हुए तो मोबाइल पर चिपक गए। इसका खामियाजा उनकी सेहत को उठाना पड़ता है। स्ट्रेस, टेंशन, ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, सर्वाइकल, कमर दर्द की शिकायत आजकल बहुत बढ़ गई है।
रूटीन में बदलाव तो बहुत जरूरी है। ऑफिस में जमकर काम करें। लेकिन बीच-बीच में ब्रेक भी लें। कुर्सी पर बैठे-बैठे ही स्ट्रेचिंग कर लें। फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को ईटिंग हैबिट्स भी ठीक करनी होगी। पैक्ड फूड, ज्यादा चाय-कॉफी से बचना होगा।
लोग जाने-अनजाने नेचर से बहुत दूर हो गए हैं। कांच के बड़े-बड़े ऑफिसेज में घंटों काम करते हैं ना धूप मिलती है, ना ताजी हवा। लेकिन अब लोग ये बात समझने लगे हैं ऑफिस भी इको फ्रेंडली होने लगे हैं। बिल्डिंग में कई जगह ब्रेक आउट एरिया भी हैं। लेकिन उनका इस्तेमाल स्मोकिंग के लिए नहीं बल्कि इंस्टेंट योग के लिए करें। स्वामी रामदेव से जानिए बॉडी को फिट रखने के लिए योगासन।