1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. योगिक जॉगिंग से लेकर दंड-बैठक तक, इम्यूनिटी बढ़ाएंगे स्वामी रामदेव के बताए ये 4 योगासन

योगिक जॉगिंग से लेकर दंड-बैठक तक, इम्यूनिटी बढ़ाएंगे स्वामी रामदेव के बताए ये 4 योगासन

 Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 22, 2024 10:43 am IST,  Updated : Jan 22, 2024 10:43 am IST

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है वो लोग इस मौसम में ज्यादा बीमार पड़ते हैं। ऐसे में आप स्वामी रामदेव के बताए इन योगासनों की मदद से अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं।

yogic jogging - India TV Hindi
yogic jogging Image Source : SOCIAL

सियाराम मय सब जग जानी, करहु प्रणाम जोर जुग पानी। आस्था के समंदर में गोते लगा रहे भारतवंशियों का इंतजार खत्म होने वाला है वो शुभ घड़ी आ गई है। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। ये इंतजार कुछ वैसा ही रहा जैसा सदियों पहले प्रभु श्रीराम का इंतजार सबरी ने किया था। इस अलौकिक-एतिहासिक और अद्भूत संयोग को आप तक पहुंचाने के लिए अयोध्या की पावन धरती से हमारी सहयोगी मीनाक्षी जोशी भी जुड़ गई है। 

''राम रामेति रामेति,रमे रामे मनोरमे सहस्त्रनाम तत्तुल्यं,रामनाम वारनने'' वो शुभ घड़ी आ गई है और इसका साक्षी बनने के लिए आज विश्व प्रसिद्ध योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और समेत तमाम रामभक्त हमारे साथ सरयू के इस तट पर मौजूद है। आप सभी का इंडिया टीवी पर स्वागत करती हूं। हम अपने योगिक दर्शकों का भी अयोध्या की पावन धरती से अभिनंदन करते हैं। प्रभु श्रीराम उन्हें योग्यता, कुशलता, सकारात्मक सोच, सदाचार, दृढ़ निश्चयी, शांत चित्त, सहज और सेहतमंद जीवन जीने की प्रेरणा दें क्योंकि रामलला की स्थापना-प्राण प्रतिष्ठा के साथ ये भी जरूरी है कि भारतवर्ष में राम राज्य की भी स्थापना हो। 

और आज योगाभ्यास के साथ-साथ आपके इस सबसे पसंदीदा शो ''रोगों से जंग, स्वामी रामदेव के संग'' में हम उन तमाम बातों को राम राज्य की खासियत को तलाशने की कोशिश करेंगे। तो, जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने वाले इन योगासनों के बारे में।

ताड़ासन

ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है

ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है
दर्द-थकान मिटाने में मददगार
रोज अभ्यास से लंबाई बढ़ती है 
दिल को मजबूत बनाता है

हाई यूरिक एसिड के मरीज ऐसे खाएं लहसुन, दर्द होगा ठीक और प्यूरिन पचाने में भी मददगार

वृक्षासन 

इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करता है
पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं 
सीने को चौड़ा और मजबूत करता है
शरीर को लचीला बनाने में कारगर
रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है
नज़र और फोकस अच्छा होता है 

योगिक जॉगिंग

बॉडी में एनर्जी आती है
वज़न कम करने में मददगार 
शरीर मजबूत बनता है 
बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है 
हाथ-पैर मजबूत होते हैं 

दंड-बैठक के लाभ

मसल्स को मजबूत बनाता है
सीना और भुजाएं चौड़ी होती हैं
हृदय रोग से बचा जा सकता है
पैरों और जांघों को मजबूती मिलती है

पैरों में फंगल इन्फेक्शन की समस्या हो तो आजाएं ये 3 घरेलू उपचार, सूजन समेत दर्द को कम करने में मददगार

मोटापा कम करने में मददगार

दंड बैठक चर्बी को दूर भगाता है
वजन को नियंत्रण में रखता है
मसल्स को मजबूत करता है
शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है
पैरों और जांघों को मजबूती मिलती है
सीना और भुजाएं चौड़ी होती हैं
हृदय रोग से बचा जा सकता है

बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है

पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं
सीने को चौड़ा और मजबूत करता है
शरीर को लचीला बनाने में कारगर
रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है
आंख और नाक स्वस्थ होते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।