1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन में 10 की मौत

अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन में 10 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2016 06:39 am IST,  Updated : Jul 02, 2016 06:39 am IST

अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

landslide- India TV Hindi
landslide

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक भूस्खलन में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि पांच शव निकाले जा चुके हैं और अन्य शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है।

जिले के एक अधिकारी ने कहा, "दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण लगता है यह भूस्खल हुआ है। भूस्खलन में मारे गए लोग एक छोटी पहाड़ी के नीचे निवास करते थे, जो ढह गई और उसमें 10 लोग दफन हो गए।" अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जे.पी. राजखोवा ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए एक-एक लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इससे पहले भी अरूणाचल में कई बार भूस्खलन आ चुके हैं।

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भूस्खलन से 19 की मौत

अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही दो दिनों में भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई। इस बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजीजू और अन्य नेताओं ने चीन से लगे इस इलाके का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। फामला गांव में हुए भूस्खलन में एक निर्माण श्रमिकों के शिविर में मौजूद 15 लोगों की मौत हो गई थी। घटना में घायल दो लोगों की मौत हो गई, जबकि थोंगलेंग गांव में एक अन्य भूस्खलन में दो अतिरिक्त लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन में 30 से अधिक घर तबाह हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत