1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश: खाई में बस गिरने से 12 लोगों की मौत, 39 घायल

हिमाचल प्रदेश: खाई में बस गिरने से 12 लोगों की मौत, 39 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : May 08, 2016 05:11 pm IST,  Updated : May 08, 2016 05:18 pm IST

शिमला: हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस के कल देर रात मंडी जिले के जोगिंदरनगर के पास एक गहरी खाई में गिर जाने से 12 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य घायल

bus accident- India TV Hindi
bus accident

शिमला: हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस के कल देर रात मंडी जिले के जोगिंदरनगर के पास एक गहरी खाई में गिर जाने से 12 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य घायल हो गए। यह हादसा यहां से तकरीबन 210 किलोमीटर दूर हुआ। उस समय रेकोंग पीओ जा रही इस बस में 55 से ज्यादा लोग सवार थे।

पुलिस ने कहा कि हादसे में 39 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। कांगड़ा के उपायुक्त रितेश चौहान ने कहा कि 20 घायलों को जोगिंदरनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि 19 घायलों को पीजीआई चंडीगढ़, सरकारी मेडिकल कॉलेज, टांडा (कांगड़ा) में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज सुबह टांडा अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रूपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। हादसे पर दुख जताते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर रूप से जख्मी हुए लोगों को टांडा अस्पताल में देखना दुखदायक है। हम घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की शिनाख्त अभी की जानी है। बचाव अभियान अब भी जारी है और विस्तृत जानकारी का इंजतार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत