1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भोपाल में सवा करोड़ बार हनुमान चालीसा का जाप शुरू, 56 देशों समेत पाकिस्तान में होगा प्रसारण

भोपाल में सवा करोड़ बार हनुमान चालीसा का जाप शुरू, 56 देशों समेत पाकिस्तान में होगा प्रसारण

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Jan 30, 2020 09:00 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 09:00 pm IST

भोपाल के मिंटो हॉल में गुरुवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में सवा करोड़ बार हनुमान चालीसा का जाप शुरू किया गया।

125 million times Hanuman Chalisa path starts in Bhopal- India TV Hindi
125 million times Hanuman Chalisa path starts in Bhopal

भोपाल: भोपाल के मिंटो हॉल में गुरुवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में सवा करोड़ बार हनुमान चालीसा का जाप शुरू किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हनुमान जी को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए वैसे ही गांधी जी को भी किसी राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।

कमलनाथ ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं हनुमान भक्त हूं। मेरे आदर्श गांधी जी हैं। उन्होनें कहा कि धार्मिक चेनल के माध्यम से 56 देशों समेत पाकिस्तान में भी देखा जा रहा है हनुमान चालीसा का वाचन ओर इतने ही देशों से हनुमान चालीसा का पाठ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत