1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत

ओडिशा: बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2016 10:38 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 11:08 pm IST

ओडिशा में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में आज 15 लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।

odisha- India TV Hindi
odisha

भुवनेश्वर: ओडिशा में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में आज 15 लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि केन्द्रपाड़ा जिले में तीन जगह बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि गंजाम जिले में चार अन्य लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर के जतनी इलाके में तीन लोगों की, मयूरभंज और भद्रक जिलों में दो-दो लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटनाओं में मारे गए लोग या तो खेतों में काम कर रहे थे या तूफान के दौरान पेड़ के नीचे शरण ली थी, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।

गौरतलब हैं कि राज्य में कई जगह अलग-अलग जगहों कई दिनों से तेज आधी के साथ बिजली की चमकी दिखाई दे रही थी। घटना में मारे गए लोगों में ज्यादातर मजदुर है, जो खेतो में काम करते है या फिर सड़क निर्माण के काम करते है

ओडिशा में बिजली से मरने वालों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है, जो एक चिन्ता का विषय है। राज्य सरकार ने प्रभावितों के परिजनों को 1.5 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत