राष्ट्रीय खबरें-
सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश में सरकार गठन को इजाज़त दी
सुप्रीम कोर्ट की ओर से अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है। कोर्ट ने प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता साफ करते हुए सरकार गठन को मंज़ूरी दे दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में यथास्थिति का फैसला वापिस ले लिया है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश की थी।
JNU विवाद पर राष्ट्रपति से मिले राहुल, कहा- देशप्रेम मेरे खून में है
सरकार पर निशाना साधते हुए आज राहुल गांधी ने कहा कि जेएनयू प्रकरण और पटियाला हाउस अदालत में हिंसा भारत की छवि पर एक दाग है। इसके साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने भाजपा द्वारा उन्हें देश-विरोधी बताए जाने के जवाब में कहा कि राष्ट्रवाद मेरे खून में बहता है। आगे पढ़ें
पीएम मोदी ने किया फसल बीमा योजना का शुभारंभ
मध्यप्रदेश के सीहोर में किसान महासम्मेलन में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां फसल बीमा योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सबसे पहले प्रदेश के तीन किसानों को स्वाईल हेल्थ कार्ड सौंपा। पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के विकास की यात्रा में मप्र के किसान का बड़ा योगदान है। मैं उनके दर्शन के लिए ही यहां आया हूं। उन्होंने कहा कि आज मैंने जो कृषि कर्मण अवार्ड सीएम शिवराज सिंह को दिया है वो दरअसल आप किसानों के हाथों में दिया है। आगे पढ़ें
सबसे सस्ते स्मार्टफोन ‘फ्रीडम 251’ की बुकिंग 24 घंटे के लिए रोकी गई
दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल फोन जारी करने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स ने फ्रीडम 251 नामक इस फोन के लिये ओवरलोड की वजह से अगले 24 घंटे के लिए आर्डर लेना रोक दिया है। कंपनी ने फोन की कीमत 251 रुपये रखी है। आगे पढ़ें
कन्हैया ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की, सुनवाई कल
देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे जेएनयूएसयू नेता कन्हैया कुमार ने आज सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। कन्हैया की याचिका पर कल सुनवाई की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
तुर्की एयरफोर्स ने इराक में बरसाए बम: 70 आतंकी ढेर, अंकारा ब्लास्ट के बाद कार्रवाई
तुर्की एयरफोर्स ने गुरुवार सुबह इराक में हवाई हमले कर कुर्दिश वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 70 आतंकियों को मार गिराया। बुधवार को अंकारा में हुए ब्लास्ट के बाद यह कार्रवाई की गई। तुर्की के पीएम अहमत दावुतोगलू ने बताया कि कि हमले में सीरिया की कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट का हाथ है। इसके नौ सस्पेक्ट्स को अरेस्ट किया गया है। बता दें कि कुर्दिश प्रोटेक्शन यूनिट पीकेके के साथ मिलकर काम कर रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा कर सकते हैं क्यूबा की ऐतिहासिक यात्रा!
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले महीने क्यूबा की ऐतिहासिक यात्रा पर जा सकते हैं। वह पिछले 80 वर्षों में द्वीप राष्ट्र की यात्रा करने वाले पहले मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे। शीतयुद्ध के काल में शत्रु रहे दोनों देश अपने संबंधों को सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रा संबंधी यह समाचार सबसे पहले एबीसी न्यूज ने दिया और कहा कि इस संबंध में आज घोषणा की जा सकती है।
बिजनेस की खबरें-
Make in India Week: मिले 15.2 लाख करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल, अकेले महाराष्ट्र में होगा 8 लाख करोड़ का निवेश
एक सप्ताह तक चलने वाले मेक इन इंडिया वीक में कुल 15.2 लाख करोड़ रुपए मूल्य के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल हासिल हुए हैं। इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले महाराष्ट्र को अकेले 8 लाख करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट प्रपोजल विभिन्न कंपनियों से प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में 1.5 लाख करोड़ रुपए मूल्य की इन्वेस्टमेंट पूछताछ भी हासिल हुई है। आगे पढ़ें
Make In India: अब भारत में बनेंगे एफ-16 लड़ाकू विमान, लॉकहीड मार्टिन देश में मैन्युफैक्चरिंग को तैयार
अमेरिकी लड़ाकू जेट मैन्युफैक्चरर लॉकहीड मार्टिन ने आज कहा कि वह भारत में एफ-16 विमान के मैन्युफैक्चरिंग के लिए तैयार है । दोनों देशों के बीच पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की स्थापना को लेकर चल रही वार्ता का समर्थन करती है जो ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत सबसे बड़ी प्रोजेक्ट्स में से है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
जैकलिन फर्नांडीज हैं सूरज पंचोली की ‘GF’
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता सूरज पंचोली की जोड़ी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इन्होंने टी-सीरीज का एक म्यूजिक वीडियो 'GF BF' शूट किया है। इनका यह गाना बुद्धवार को रिलीज किया जा चुका है। जैकलिन और सूरज की जोड़ी इस गानें में पहली बार पर्दे पर साथ नजर आई है। आगे पढ़ें
सनी लियोन के साथ मिलकर बाबूजी ने कही ये बात
बॉलीवुड के बाबूजी के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता आलोक नाथ अब हॉट एण्ड सेक्सी अभिनेत्री सनी लियोन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
‘अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप टी20 से हटा तो उस पर जुर्माना हो सकता है’
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने स्वीकार किया कि अगर राष्ट्रीय टीम अगले महीने भारत में होने वाले वर्ल्ड ट्वेंटी 20 टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेती है तो आईसीसी उस पर जुर्माना कर सकती है। आगे पढ़ें
वार्न को टीवी शो पर एनाकोंडा ने काटा, सौ सुइयों के बराबर दे गया दर्द
आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न को एक रियलिटी टीवी शो के दौरान सिर पर एनाकोंडा ने काट लिया। आगे पढ़ें