राष्ट्रीय खबरें-
JNU विवाद: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए उमर और अनिर्बान
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किए गए जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब इन दोनों को तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा। बता दें कि जेएनयू के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी तिहाड़ में ही बंद है। आगे पढ़ें
Ind vs Sl: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला
भारतीय क्रिकेट टीम ने शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में जारी एशिया कप के सातवें मैच में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आगे पढ़ें
अब 60% ईपीएफ पर लगेगा टैक्स, PPF पर छूट जारी
भविष्य निधि निकासी पर कर लगाए जाने के बजट प्रस्ताव से उपजे भ्रम को दूर करते हुए सरकार ने आज कहा कि भविष्य निधि कोष में एक अप्रैल 2016 के बाद कर्मचारी द्वारा किये गये अंशदान के 60 प्रतिशत हिस्से पर मिलने वाले ब्याज पर ही कर लिया जायेगा। हालांकि, लोक भविष्य निधि (PPF) की निकासी कर मुक्त बनी रहेगी। आगे पढ़ें
चिदंबरम के बेटे को लेकर अन्नाद्रमुक के हंगामे से लोकसभा कार्यवाही प्रभावित
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदम्बरम के पुत्र से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में केंद्र सरकार से कार्रवाई करने की मांग करते हुए अन्नाद्रमुक सदस्यों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद साढ़े 11 बजे आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। आगे पढ़ें
बिहार: सेना में भर्ती के दौरान मर्यादाएं तार-तार, परीक्षा देने के लिए उतरवाए कपड़े
बिहार के मुजफ्फरपुर में सेना भर्ती के दौरान युवकों के कपड़े उतरवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आज इस मसले पर रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग से रिपोर्ट मांगी है। तो वहीं पटना हाईकोर्ट ने भी इस मामले में सुनवाई करते हुए रक्षा सचिव से 5 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
VIDEO: बच्चे का कटा हुआ सिर दिखाकर चीख-चीख कर बोल रही थी महिला, हां मैं आतंकी हूं
रूस के मास्को में एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। राहगीर जैसे ही मेट्रो स्टेशन के बाहर आए तो वो नजारा देख दंग रह गए। नाबालिग बच्चे का कटा हुआ सिर दिखा रही बुरका पहने एक महिला चीख-चीख कर रह रही थी कि हां वो आतंकी है। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसे अब तक काफी सारे लोग देख चुके हैं। आगे पढ़ें
अमेरिका जेएनयू: न्यूयॉर्क में छात्रों ने जताया जेएनयू छात्रों के प्रति समर्थन
देशद्रोह के आरोप में जेएनयू छात्र संघ के नेता की गिरफ्तारी के बाद यहां दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के छात्रों ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया है। इन छात्रों ने कहा कि एक समृद्ध लोकतंत्र में विरोध जताना एक अधिकार है, न कि अपराध। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी और कूपर यूनियन ने जेएनयू के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 27 फरवरी को धरना प्रदर्शन किया। स्टैंड विद जेएनयू के फेसबुक पेज पर अपने संदेश में विश्वविद्यालयों ने लिखा, एक समृद्ध लोकतंत्र में, असहमति का स्वर उठाना अधिकार है, न कि अपराध। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
Budget Impact: टाटा की कारें आज से हो गईं महंगी, अब 2,000 से 35,000 रुपए तक ज्यादा चुकानी होगी कीमत
टाटा मोटर्स की कारें आज से महंगी हो गई हैं, कंपनी ने इंफ्रा सेस की वजह से पैसेंजर कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने आज अपनी पैसेंजर कारों के दाम 35,000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने 2016-17 के बजट में कारों पर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस के प्रभाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। हुंडई मोटर इंडिया ने इससे पहले अपनी कारों की कीमतें 3000 से 80,000 रुपए तक बढ़ाने की बात कही थी, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। आगे पढ़ें
‘Mangal’ in Market: सेंसेक्स में 777 अंक की तेजी, मई 2009 के बाद बाजार में सबसे बड़ा उछाल
दिग्गज शेयरों में जबरदस्त खरीदारी की बदौलत आज भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखन को मिल रहा है। 50 अंकों वाला सूचकांक निफ्टी अपने अहम स्तर 7200 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 23,809 के स्तर पर है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
प्रीति ने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी
पिछले काफी दिनों से मीडिया में प्रीति जिंटा की शादी खबरें आ रही हैं और अब इन पर विराम लगता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में खबर आई है कि प्रीति ने अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ से शादी कर ली है। आगे पढ़ें
OMG! सलमान ने खुद को बताया शाहरुख का 'FAN'
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के अभिनय का जादू पूरी दुनिया पर ही छाया हुआ है। बच्चे से बूढ़े तक कई लोग उनके फैन हैं। लेकिन सलमान खुद किसके फैन हैं इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर किया है। दबंग खान का कहना है कि वह अपने दोस्त और समकालिक अभिनेता शाहरुख खान के फैन हैं। आगे पढ़ें
खेल की खबरें-
World T20: भारत-पाकिस्तान मैच की मेज़बानी नहीं करना चाहता हिमाचल
भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित विश्व टी20 मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं क्योंकि हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस मैच के लिए सुरक्षा मुहैया कराने में अक्षमता जताई है। बीसीसीआई इससे मुश्किल में घिर गया है और बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा है कि राज्य को राजनीति नहीं करनी चाहिए। आगे पढ़ें
VIDEO: कोहली ने किसके लिए गाया ''जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा''
एशिया कप में लगातार दूसरी जीत हासिल करने के बाद जहां टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं वहीं विराट कोहली भी अपने फ़ार्म से काफी ख़ुश हैं। उन्होंने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ उस समय जिताऊ पारी खेली जब मोहम्मद आमिर कहर बरपा रहे थे। कोहली ने न सिर्फ आमिर का डटकर मुक़ाबला किया बल्कि 49 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज़ पर ला खड़ा किया। आगे पढ़ें