1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान से भारत में घुसे दो घुसपैठियों को BSF ने निपटाया, हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान से भारत में घुसे दो घुसपैठियों को BSF ने निपटाया, हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 17, 2020 08:19 am IST,  Updated : Dec 17, 2020 12:15 pm IST

बीएसएफ ने पंजाब में अटारी सीमा पर पाकिस्तान से भारत में घुसे दो घुसपैठियों को मार गिराया है। बीएसएफ ने इनके पास से हथियार बरामद किए हैं इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

2 terrorists killed in attari border by Border security force । पाकिस्तान से भारत में घुसे दो घुसपैठ- India TV Hindi
पाकिस्तान से भारत में घुसे दो घुसपैठियों को BSF ने निपटाया, हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी Image Source : PTI (FILE)

अटारी. बीएसएफ ने पंजाब में अटारी सीमा पर पाकिस्तान से भारत में घुसे दो घुसपैठियों को मार गिराया है। बीएसएफ ने इनके पास से हथियार बरामद किए हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल को भारतीय क्षेत्र में सीमा पर लगी बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि का पता चला, जिसके बाद बुधवार देर रात करीब दो बजकर 20 मिनट पर अमृतसर में राजाताल सीमा चौकी के निकट दोनों को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल की तलाशी के बाद एक एके-56 रायफल, एक अन्य अर्द्धस्वचालित रायफल, एक पिस्तौल, 90 गोलियां, पांच मैगजीन और करीब 10 फुट की दो पीवीसी पाइप बरामद की गईं, जिनका आमतौर पर इस्तेमाल सीमा पार से नशीले पदार्थों के पैकेट भेजने के लिए किया जाता है।

लद्दाख में चीन के साथ जारी विवाद के बीच CDS बिपिन रावत का बड़ा बयान

पाकिस्तान से भारत में घुसे दो घुसपैठियों को BSF ने निपटाया, हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

किसान आंदोलन LIVE: पूरे दिन आपको यहां मिलेंगे किसान आंदोलन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत