1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में आए कोरोना के 20 नए मामले, कुल 86 लोग संक्रमित, तीन बच्चों में भी संक्रमण

मध्य प्रदेश में आए कोरोना के 20 नए मामले, कुल 86 लोग संक्रमित, तीन बच्चों में भी संक्रमण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 10:03 am IST,  Updated : Apr 01, 2020 10:03 am IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नये मामले सामने आने के बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद बढ़कर 86 पर पहुंच गयी है। ताजा मामलों में अकेले इंदौर के 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। 

मध्य प्रदेश में आए कोरोना के 20 नए मामले, कुल 86 लोग संक्रमित, तीन बच्चों में भी संक्रमण- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में आए कोरोना के 20 नए मामले, कुल 86 लोग संक्रमित, तीन बच्चों में भी संक्रमण

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नये मामले सामने आने के बाद इस महामारी की जद में आये लोगों की तादाद बढ़कर 86 पर पहुंच गयी है। ताजा मामलों में अकेले इंदौर के 19 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नये मामलों में एक 65 वर्षीय पुरुष पड़ोस के खरगोन जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इंदौर में इस महामारी के जो 19 नये मामले हैं, उनमें शहर के तंजीम नगर के एक ही परिवार के नौ सदस्य हैं जिनमें तीन वर्षीय बालिका, पांच वर्षीय बालिका और आठ वर्षीय बालक शामिल हैं। 

Related Stories

इन नये मामलों में शहर के एक पुलिस थाने के प्रभारी भी शामिल हैं जो पहले ही एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि थाना प्रभारी की पत्नी और दो बेटियों को भी सावधानी के तौर पर अस्पताल के पृथक वॉर्ड में रखा गया है। 

पाराशर ने बताया कि कोरोना वायरस की जद में आये पुलिस अधिकारी जिस थाने के प्रभारी थे, उसे संक्रमणमुक्त कराया जा रहा है और थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों के बचाव के तमाम उपाय किये जा रहे हैं। इंदौर, सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका है और शहर में इस महामारी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। नये 19 मामले मिलने के बाद शहर में इस महामारी की चपेट में आये लोगों की संख्या 63 हो गयी है जिनमें से तीन लोगों की इलाज के दौरान पहले ही मौत हो चुकी है। 

इंदौर में अब तक मिले संक्रमितों का यह आंकड़ा सूबे के कुल कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की तादाद का करीब 75 फीसद है। इसके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो लोगों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सूबे में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में इंदौर के तीन और उज्जैन शहर के दो लोग शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत