1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में Coronavirus का कहर जारी, Covid-19 से दो और लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 320 हुए

महाराष्ट्र में Coronavirus का कहर जारी, Covid-19 से दो और लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 320 हुए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2020 09:22 am IST,  Updated : Apr 01, 2020 09:22 am IST

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का दो और मामला सामने आया है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मौत का यह 12वां मामला है। वहीं प्रदेश में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या अब 320 हो गई है।

महाराष्ट्र में Coronavirus का कहर जारी, Covid-19 से दो और लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 320 ह- India TV Hindi
महाराष्ट्र में Coronavirus का कहर जारी, Covid-19 से दो और लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढ़कर 320 हुए

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में कोविड-19 से मौत का दो और मामला सामने आया है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मौत का यह 12वां मामला है। वहीं प्रदेश में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या अब 320 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में मंगलवार रात तक कोविड-19 के 302 मामले थे। आज 18 और लोग इससे संक्रमित पाए गए। राज्य में अब इसके कुल 320 मामले हैं। उन्होंने बताया कि 18 नए मामलों में से 16 मुंबई और दो पुणे से है।

Related Stories

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने कहा कि मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी इसलिए हुई है क्योंकि जांच करने वाले केंद्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा काफी लोग ठीक भी हो रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के 320 रोगियों में से 167 मुंबई शहर से हैं, जबकि 50 पुणे और ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। ठाणे क्षेत्र में 36 और सांगली जिले में 25 संक्रमित हैं। नागपुर में संक्रमितों की संख्या 16 है जबकि अहमदनगर के आठ और यवतमाल के चार लोग इस विषाणु से पीड़ित हैं। बुलढाना में तीन लोग संक्रमित हैं जबकि सतारा और कोल्हापुर में दो-दो मरीज हैं। 

राज्य में 12 मरीजों की मौत हो चुकी हैं जबकि 39 रोगी इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। अधिकारी ने बताया राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के दो हॉटस्पॉट की पहचान की गई थी जिसके बाद एहतियातन 406 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि राज्य में 23,913 लोगों को घर में पृथक किया गया है जबकि 1,434 लोगों को केंद्रों में पृथक रखा गया है। 6,331 नमूनों की जांच की गई है और 5,780 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत