1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 2007 हैदराबाद बम धमाके मामले में कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, 40 की हुई थी मौत

2007 हैदराबाद बम धमाके मामले में कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, 40 की हुई थी मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 27, 2018 08:14 am IST,  Updated : Aug 27, 2018 10:19 am IST

हैदराबाद में 11 साल पहले गोकुल चाट और लुम्बिनी पार्क में हुए दोहरे बम धमाका मामले में अदालत सोमवार (27 अगस्त) को फैसला सुनाएगी।

2007 हैदराबाद बम धमाके, हैदराबाद- India TV Hindi
2007 हैदराबाद बम धमाके मामले में कोर्ट आज सुनाएगी फैसला

हैदराबाद (तेलंगाना): हैदराबाद में 11 साल पहले गोकुल चाट और लुम्बिनी पार्क में हुए दोहरे बम धमाका मामले में अदालत सोमवार (27 अगस्त) को फैसला सुनाएगा। इन धमाकों में 42 लोगों की मौत हो गई थी और 50 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे को इस साल जून में नामपल्ली अदालत परिसर से चेरलापल्ली केंद्रीय कारागार परिसर में स्थित एक अदालत हॉल में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Related Stories

सत्र न्यायाधीश श्रीनिवास राव ने सात अगस्त को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 27 अगस्त का दिन मुकर्रर किया था। इन धमाकों के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों और परिजन ने शुक्रवार को इसकी 11वीं बरसी मनाई। यह विस्फोट 25 अगस्त, 2007 को हुआ था। तेलंगाना पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) ने इस मामले की जांच की थी और आरोपियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र दायर किए थे। आरोपियों में से कुछ अब भी फरार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत