1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आइकिया का पहला भारतीय स्टोर 9 अगस्त को हैदराबाद में खुलेगा

आइकिया का पहला भारतीय स्टोर 9 अगस्त को हैदराबाद में खुलेगा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 05, 2018 03:59 pm IST,  Updated : Aug 05, 2018 03:59 pm IST

स्वीडन की फर्नीचर कंपनी आइकिया का पहला भारतीय स्टोर 9 अगस्त को हैदराबाद में खुलेगा

IKEA to open 1st Indian store in Hyderabad on August 9 - India TV Hindi
IKEA to open 1st Indian store in Hyderabad on August 9 

हैदराबादस्वीडन की फर्नीचर कंपनी आइकिया का पहला भारतीय स्टोर 9 अगस्त को हैदराबाद में खुलेगा। आइकिया ने बयान में कहा, ‘‘पहले दिन आइकिया समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेस्पर ब्रॉडिट और आइकिया के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।’’ 

आइकिया रिटेल इंडिया ने इससे पहले कहा था कि उसने स्टोर खोलने की तारीख को 19 जुलाई से बढ़ाकर 9 अगस्त किया है क्योंकि उसे उपभोक्ताओं के प्रति गुणवत्ता प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए और समय चाहिए। आइकिया ने तेलंगाना सरकार उसके समर्थन के लिए आभार जताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा