1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google ने किया UIDAI के साथ साझेदारी का ऐलान, अब गूगल वॉलेट में मिला आधार कार्ड का सपोर्ट

Google ने किया UIDAI के साथ साझेदारी का ऐलान, अब गूगल वॉलेट में मिला आधार कार्ड का सपोर्ट

 Published : Apr 28, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 03:06 pm IST

गूगल ने घोषणा की है कि उसने UIDAI के साथ साझेदारी की है और इसके बाद आधार को डिजिटल तरीके से गूगल वॉलेट में सेव किया जा सकेगा जिसका इस्तेमाल कई जगहों पर हो सकेगा।

Google Wallet- India TV Hindi
गूगल वॉलेट Image Source : GOOGLE/X

Aadhaar in Google Wallet: गूगल ने भारत में आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI के साथ साझेदारी का ऐलान किया है और इस नई पार्टनरशिप के बाद भारतीय यूजर्स को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है। अब भारतीय यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट ऐप में आधार बेस्ड डिजिटल आई़़डी सपोर्ट जोड़ दिया गया है। इसके बाद यूजर्स आधार वेरिफायबल क्रेडेंशियल्स को सीधे गूगल वॉलेट में सेव कर सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो आधार को डिजिटल तरीके से गूगल वॉलेट में सेव किया जा सकेगा और इससे यूजर्स डिजिटल तरीके से अपनी पहचान आसानी और सुरक्षित रूप से साबित कर सकेंगे।

क्या फायदा होगा गूगल के इस नए फीचर के जरिए

इस फीचर के जरिए लोगों के पास ये आजादी होगी कि उन्हें फिजिकल आधार कार्ड हर समय साथ में लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी और गूगल ये सुविधा दे रहा है कि आप इसके जरिए डिजिटल तरीके से अपनी पहचान और उम्र की पुष्टि कर सकेंगे। यह नया फीचर लोगों को फिजिकल दस्तावेज साथ रखने की जरूरत कम करेगा और डिजिटल तरीके से पहचान साबित करना आसान बनाएगा। इसमें सेलेक्टिव डिस्क्लोजर जैसी सुविधा भी प्रदान की गई है जिससे जरूरत के हिसाब से ही लिमिटेड जानकारी शेयर की जाएगी। इसमें यूजर्स की सेफ्टी और गोपनीयता को फोकस में रखते हुए आइडेंटिटी वेरिफिकशन यानी पहचान सत्यापन को पहले से ज्यादा आसान और तेज बना दिया गया है। 

गूगल वॉलेट पर आधार के जरिए बदलेगा काम करने का तरीका

सेलेक्टिव डिस्क्लोजर जैसी सुविधा के जरिए गूगल वॉलेट में आधार सेव होने के बाद आपको ये आसानी होगी कि अगर केवल आपकी आइडेंटिटी वैरिफाई करनी होगी तो केवल वही काम होगा। आधार की सारी डिटेल्स शेयर नहीं की जाएंगी। अगर केवल आयु कंफर्म करनी होगी तो उतनी ही डिटेल्स शेयर होंगी और बाकी जाहिर नहीं की जाएगी।

इसका इस्तेमाल कई डेली यूज के कामों में किया जा सकेगा जैसे एज वैरिफिकेशन या अलग-अलग सर्विसेज में पहचान सत्यापन। इसके तहत शुरुआती पार्टनर्स में PVR INOX, BharatMatrimony और Atlys शामिल हैं। इसके अलावा Mygate और Snabbit जैसे प्लेटफॉर्म भी जल्द इस फीचर का यूज कर पाएंगे जिससे डिलीवरी और सर्विस स्टाफ की पहचान भी आसान के साथ चेक की जा सकेगी। Atlys में इस फीचर के साथ इंटरनेशनल वीजा के लिए अप्लाई करते समय फॉर्म अपने आप भरने में भी मददगार साबित होगा।

कंपनी का कहना है कि इस सिस्टम को ग्लोबल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर आधारित बनाया गया है जिससे ये यूजर्स के लिए बिलकुल सुरक्षित रहेगा, ऐसा दावा किया गया है। गूगल ने यह भी बताया कि वह डिजिटल आईडी फीचर को दुनिया के अन्य देशों में भी बढ़ा रहा है, जिससे यूजर्स पासपोर्ट के आधार पर अपनी डिजिटल पहचान बना सकेंगे।

ये भी पढ़ें 

किराए पर लिया है AC तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, जेब पर बोझ और सेफ्टी पर खतरे को करें दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक