1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs RCB: दोनों टीमों ने मिलकर रच दिया इतिहास, टूटा 11 साल पुराना कीर्तिमान

DC vs RCB: दोनों टीमों ने मिलकर रच दिया इतिहास, टूटा 11 साल पुराना कीर्तिमान

 Published : Apr 28, 2026 07:00 am IST,  Updated : Apr 28, 2026 07:00 am IST

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी मैच हुआ तो बहुत छोटा, लेकिन इसमें रिकॉर्ड ​बड़े बड़े बने। किसी को उम्मीद नहीं थी कि मुकाबला ऐसा होगा, जो किसी को समझ ही नहीं आएगा।

DC vs RCB- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी Image Source : AP

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जो मैच खेला गया, उसमें इतिहास बना। किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि मैच इतना छोटा हो जाएगा। किसी भी टीम ने पूरे 20 ओवर नहीं खेले। पहली टीम पहले ही ऑलआउट हो गई और दूसरी टीम ने बहुत जल्दी  टारगेट हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। लेकिन अच्छा हो या खराब, मैच के दौरान रिकॉर्ड तो कई सारे बने। अब दिल्ली और आरसीबी के बीच मैच में वो हुआ, जो आईपीएल के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। दोनों टीमों ने मिलकर सबसे छोटा स्कोर बना दिया। 

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों ने मिलकर बनाया सबसे छोटा स्कोर

आईपीएल के करीब 19 साल के इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ था कि दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें मिलकर इतना छोटा स्कोर बनाएं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 16.3 ओवर में केवल 75 रन ही बना सकी। इसके बाद जब आरसीबी की टीम उतरी तो उसने 6.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। यानी दोनों टीमों मिलकर कुल 152 रन बनाए। जो पहली बार हुआ है। इससे पहले साल 2015 में जब दिल्ली में ही दोनों टीमों आमने सामने आई ​थीं, तब कुल 194 रन बने थे, लेकिन अब ये रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। 

आरसीबी बनाम डीसी मैच में केवल दो ही बार बना है 200 से कम स्कोर

अब तक केवल दो ही बार ऐसा हुआ है, जब दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीमें आमने सामने आई हों और कुल स्कोर 200 के भी पार ना गया हो। इन 152 और 194 के स्कोर के बाद सबसे छोटा स्कोर 269 रन​ का है, जो साल 2009 में बना था। इससे समझ सकते हैं कि दोनों के बीच जब भी मैच हुआ है तो किस दर्जे का रोमांच आया है। 

आरसीबी ने दर्ज की बॉल के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत

वो तो बाल बाल बच गया, नहीं तो एक और रिकॉर्ड ज्यादा दूर नहीं था। सबसे ज्यादा बॉल शेष रहते हुए आईपीएल में मैच जीतने का रिकॉर्ड एमआई यानी मुंबई इंडियंस के नाम है, जिसने साल 2009 में केकेआर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हराया था। तब उसके सामने केवल 68 रनों का लक्ष्य था और टीम ने 87 ​बॉल बची हुई थी, तब मैच जीत लिया था। सोमवार के मैच में जब आरसीबी ने मुकाबला अपने नाम किया, तब 81 बॉल बची हुई थी। वैसे अगर देखा जाए तो आरसीबी की बॉल के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है। 

यह भी पढ़ें

48 घंटे में दिल्ली की 2 बार शर्मनाक हार, कप्तान अक्षर पटेल भी रह गए हैरान, कहा- नहीं पता क्या हुआ

मैच से पहले अचानक बदल गया कप्तान, किसे मिली पहली बार टीम की कमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल