1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 26 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

26 फरवरी 2016: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 26, 2016 07:13 pm IST,  Updated : Feb 26, 2016 07:14 pm IST

पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

news- India TV Hindi
news

राष्ट्रीय खबरें-

महिषासुर मुद्दे पर ईरानी बोली, मैं भी दुर्गा की पूजा करती हूं, JNU का था वो पर्चा

मानव संसाधन विकासमंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में बुधवार को जेएनयू में महिषासुर वध के विरोध में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि दलित और पिछड़े वर्ग के छात्र मां दुर्गा का अश्लील चित्रण करते हैं। इस मुद्दे पर आज राज्यसभा में हंगामा हुआ। आगे पढ़ें

Economic Survey: सातवें वेतन आयोग से नहीं बढ़ेगी मंहगाई, पांच वर्षों में 8 फीसदी विकास दर रहने का अनुमान

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे 2015-16 पेश कर दिया। इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 7-7.5 फीसदी जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2015-16 में आर्थिक ग्रोथ 7.6 फीसदी रहने का अनुमान है। जबकि अगले पांच वर्षों में जीडीपी ग्रोथ 8 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। आगे पढ़ें

Video: जाट आंदोलन की आड़ में गैंगरेप, क्या है NH-1 पर दरिंदगी का सच?

क्या हरियाणा में जाट आंदोलन की आड़ में महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया? एक अखबार में ये खबर छपी कि मुरथल के पास हाईवे पर महिलाओं को घसीटकर उनके साथ रेप हुआ। आगे पढ़ें

सियाचिन से हटे तो कब्जा कर लेगा पाकिस्तान: पर्रिकर

भारत सियाचिन ग्लेशियर से अपने सैनिकों को नहीं हटाएगा, क्योंकि ऐसा करने पर पाक यहां कब्जा जमा सकता है। लोकसभा में शुक्रवार को पूरक प्रश्नों के जवाब में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत के कब्जे में सियाचिन ग्लेशियर का सर्वोच्च स्थल साल्टोरो दर्रा है जो 23 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है। लिहाजा अगर हम सियाचिन खाली करते हैं, तो दुश्मन उन मोर्चों पर कब्जा कर सकता है और वे तब सामरिक रूप से लाभ की स्थिति में आ जाएंगे और हमें अधिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

अब पूर्व गृह सचिव ने कहा, 'लश्कर आतंकी थी इशरत जहां'

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जी के पिल्लई ने दावा किया है कि इशरत जहां और उसके साथियों के तार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के बाबत 2009 में गुजरात हाई कोर्ट में दाखिल किया गया हलफनामा ‘राजनीतिक स्तर’ पर बदलवाया गया था। गौरतलब है कि इशरत और उसके साथी 2004 में हुई एक कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए थे। टाइम्स नाउ चैनल से बातचीत के दौरान पूर्व गृह सचिव से जब पूछा गया कि क्या हलफनामा राजनीतिक स्तर पर बदलवाया गया, इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता क्योंकि यह मेरे स्तर पर नहीं किया गया। मैं कहूंगा कि यह राजनीतिक स्तर पर किया गया।’ तत्कालीन यूपीए सरकार ने 2009 में दो महीने के भीतर दो हलफनामे दाखिल किए थे। एक में कहा गया था कि कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए चार लोग आतंकवादी थे जबकि दूसरे में कहा गया था कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने लायक सबूत नहीं हैं।

स्मृति से बोलीं मायावती, ‘अपना सिर कलम करने का वादा निभाएं’

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती और शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी के बीच रोहित वेमुला खुदकुशी मामले में आज राज्यसभा में फिर तीखी झड़प हुईं। मायावती ने स्मृति को घेरते हुए कहा, 'मैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के जवाब से संतुष्ट नहीं हूं, अब क्या आप अपना वादा निभाएंगी?' इस पर स्मृति ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि मैंने तो आपके कार्यकर्ताओं से कहा था कि आएं और सिर काट कर ले जाएं।' आगे पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

‘पाकिस्तान को F-16 की बिक्री से भारत-US संबंध जटिल होंगे’

शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैककेन ने माना कि पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू जेटों की बिक्री की घोषणा का समय बिल्कुल खराब है और ओबामा प्रशासन को अपने इस फैसले के पीछे के कारण पर सफाई देनी होगी क्योंकि इससे भारत अमेरिका संबंधों में जटिलता आ गयी है। आगे पढ़ें

दक्षिण चीन सागर के विवादित हिस्से में अमेरिकी नौसेना के अभियान तेज़ होंगे: एडमिरल

अमेरिका के एक एडमिरल ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी नौसेना दक्षिण चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता से जुड़े अपने अभियानों को बढ़ाएगी। चीन ने इस कदम की तीखी आलोचना की है जो इस विवादित क्षेत्र में द्वीपों पर अपने सैन्य ठिकाने बना रहा है। आगे पढ़ें

बिजनेस की खबरें-

Economic Survey: सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की संख्‍या घटकर हो सकती है 10, लग सकती है एक्‍साइज और इंपोर्ट ड्यूटी

एलपीजी सब्सिडी को युक्तिसंगत बनाने की वकालत करते हुए शुक्रवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में बाजार मूल्य से कम भाव पर दिए जाने वाले रसोई गैस सिलेंडर की संख्या साल में मौजूदा 12 से घटाकर 10 करने की सिफारिश की गई है। आगे पढ़ें

ट्रेन की टिकट के साथ ही बुक होंगे सस्‍ते होटल्‍स, IRCTC ने किया ओयो रूम्‍स से करार

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आईआरसीटीसी ने अब होटल रूम बुकिंग स्‍टार्टअप ओयो रूम्‍स के साथ करार किया है। इसके तह‍त अब IRCTC के माध्‍यम से ट्रैवलर्स देश के 170 शहरों के 45000 होटल्‍स में बुकिंग करवा सकते हैं। आगे पढ़ें

एंटरटेनमेंट की खबरें-

फिल्म रिव्यू: समलैंगिकता की कहानी को बयां करती है 'अलीगढ़'

निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' किसी एक शहर या सिर्फ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की सीमाओं में बंधी कोई कहानी नहीं है बल्कि यह किसी स्थान विशेष की सीमाओं से आगे जाकर गहराई से एक विषय पर बात करती है और वह भी देश में समलैंगिकों के अधिकार की बात। आगे पढ़ें

लूलिया वेंतूर के साथ इस जगह देखे गए सलमान खान

खबरों के अनुसार सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया के साथ दुबई में वक्त बिता रहे हैं। सलमान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमें से एक तस्वीर में लूलिया किसी को गले लगाकर किस (Kiss) किस करती हुई नजर आ रही हैं। आगे पढ़ें

"सनी लियोन की वजह से कपड़े उतारने लगी हैं लड़कियां"

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्हें कई मौकों पर सनी लियोन के बारे में खरी-खोटी बोलते हुए देखा गया है। आगे पढ़ें

खेल की खबरें-

संन्यास पर अफरीदी के यू टर्न से PCB हैरान

भारत में टी20 विश्व कप के बाद संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार के पाकिस्तानी टी20 कप्तान शाहिद अफरीदी के ऐलान से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ता हैरान हैं। बोर्ड के एक विश्वस्त सूत्र ने कहा कि अफरीदी से मिले संकेतों से सभी हैरान हैं। आगे पढ़ें

रणजी ट्रॉफी: सौराष्ट्र को हराकर मुंबई ने 41वीं बार जीता खिताब

मुंबई क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को हारकर 41वीं बार खिताब पर कब्जा जमा लिया है। मुंबई ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में शुक्रवार को तीसरे दिन ही सौराष्ट्र को पारी और 21 रनों से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। मुंबई के गेंदबाजों ने जीत में अहम भूमिका निभाई। आगे पढ़ें

घायल शेर की तरह खली ने स्टील-नॉक्स को ललकारा!

‘द ग्रेट खली रिटर्न्स’ इवेंट में घायल हुए रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ खली ने कहा कि कनाडा के ब्रॉडी स्टील, अमेरिका के माइक नॉक्स और अपोलो ने मुझे धोखे से मारा है। देहरादून में होने वाली लड़ाई आरपार की लड़ाई होगी। इन सभी को इन्हीं की भाषा में जवाब दूंगा। इन्होंने मुझ पर पीछे से वार किया है। आगे पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत